Anarkali Kurta Set: आजकल की तेज धूप और उमस भरे मौसम में हर कोई ऐसे आउटफिट ढूंढ़ता है, जो देखने में स्टाइलिश हो और पहनने में बहुत कंफर्टेबल भी. ऐसे में लाइट और कम्फर्टेबल फ्लोरल अनारकली कुर्ता सेट्स आपके समर वॉर्डरोब का परफेक्ट हिस्सा बन सकते हैं. फ्लोरल प्रिंट्स न सिर्फ गर्मियों में फ्रेश लुक देते हैं, बल्कि हल्के कलर और फ्लोई डिजाइन पूरे दिन कूल फील कराने में भी मदद करते हैं. ऑफिस जाना हो, फैमिली लंच, कॉलेज या फिर किसी छोटे-मोटे फंक्शन में शामिल होना हो, अनारकली कुर्ता सेट हर मौके पर आसानी से कैरी किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप इस सीजन फैशन के साथ कम्फर्ट चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में फ्लोरल अनारकली कुर्ता सेट्स को जरूर जगह दें.
फ्लोरल प्रिंट्स
अगर आप भी ऐसे आउटफिट ढ़ूंढ़ रही हैं, जो कंफर्टेबले होने के साथ ट्रेंडी भी लगे, तो फ्लोरल अनारकली कुर्ता सेट्स आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस तरह के कुर्ता सेट को आप किसी भी जगह कैरी कर सकती हैं.

कॉटन फैब्रिक
जब टेंपरेचर लगातार बढ़ रहा हो, तब ऐसे कपड़े जरूरी हो जाते हैं जो बॉडी को कंफर्टेबल रखें. ऐसे में लाइट और कॉटन फ्लोरल अनारकली कुर्ता सेट्स गर्मियों के लिए शानदार रहते हैं. इनका फ्लोई पैटर्न और सॉफ्ट फैब्रिक आपको पूरे दिन कंफर्टेबल रखता है.
रोज़ाना स्टाइलिश दिखना है आसान! V-Neck Kurta Sets, जो देंगे हर दिन को फैशनेबल ट्विस्ट
शॉर्ट अनारकली
गर्मियों में शॉर्ट अनारकली कुर्ता सेट भी काफी पसंद किए जाते हैं. इस तरह के कुर्ता सेट्स को आप लाइट जूलरी और मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं. ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए भी ये परफेक्ट रहते हैं.
लाइट कलर
गर्मियों में लाइट कलर्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. हल्के रंग, खूबसूरत फूलों वाले प्रिंट और कंफर्टेबल फिटिंग वाले अनारकली कुर्ता सेट अब हर लड़की की पसंद बन चुके हैं.

अंगरखा स्टाइल
अनारकली कुर्ता सेट में अंगरखा स्टाइल भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहता है. ऐसे में अगर आपको और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो अंगरखा अनारकली सूट भी पहन सकती हैं. ये एक ही टाइम पर आपको कैजुअल और ट्रेडिशनल लुक का कॉम्बो देगा.
जयपुरी प्रिंट
जयपुरी प्रिंट की कुर्तियां हमेशा से गर्मियों के लिए पहली पसंद रही हैं. जयपुरी प्रिंट वाले अनारकली सूट अब हर उम्र की लड़कियों के फेवरेट बन चुके हैं. इन्हें ऑफिस, कॉलेज, ट्रैवल या कैजुअल आउटिंग, यानी हर मौके पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.
सिल्वर स्क्रीन से शादी के मंडप तक, कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता South Indian jewellery का ट्रेंड
