Home मनोरंजन The Goat Life की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख पाएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन की शानदार फिल्म

The Goat Life की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख पाएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन की शानदार फिल्म

by Preeti Pal 15 July 2024, 10:05 AM IST (Updated 22 August 2025, 4:08 PM IST)
15 July 2024, 10:05 AM IST (Updated 22 August 2025, 4:08 PM IST)
the goat life

The Goat Life OTT Release: साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीविथम – द गोट लाइफ’ की ओटीटी रिलीज अनाउंस हो चुकी है. जानें कब और कहां देख पाएंगे यह फिल्म.

15 July, 2024

The Goat Life OTT Release: साउथ के पॉपुलर स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म ‘आदुजीविथम – द गोट लाइफ’ (Aadujeevitham- The Goat Life) इसी साल 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज डेट भी अनाउंस हो चुकी है. पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म रीयल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. साल 2008 में आए बेन्यामिन के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘आदुजीविथम’ पर बनने वाली मलयालम फिल्म एक आप्रवासी मजदूर ‘नजीब’ पर आधारित है.

कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

फिल्म ‘आदुजीविथम – द गोट लाइफ’ 19 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘आदुजीविथम 19 जुलाई को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है!’

इन स्टार्स का भी दिखा कमाल

विजुअल रोमांस के बैनर तले बनी फिल्म ‘आदुजीविथम – द गोट लाइफ’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा अमला पॉल, के आर गोकुल के साथ-साथ हॉलीवुड एक्टर जिमी जीन-लुई, अरब एक्टर तालिब अल बलुशी और रिकाबी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ऑस्कर विनर ए आर रहमान और रेसुल पुकुट्टी ने इस फिल्म में म्यूजिक दिया है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?