Home मनोरंजन प्रियंका के पति निक जोनस पहुंचे मुंबई, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

प्रियंका के पति निक जोनस पहुंचे मुंबई, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

रेस कोर्स में लगभग डेढ़ घंटे तक किया परफॉर्म

by Rashmi Rani 28 January 2024, 2:43 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:37 PM IST)
28 January 2024, 2:43 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:37 PM IST)
Nick Jonas reaches Mumbai

28 Jan 2024

अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपने भाई ‘जो’ और ‘केविन’ जोनस के साथ बीते दिन यानी शनिवार को मुंबई पहुंचे हैं। यहां जोनस ब्रदर्स अपनी पहली परफॉर्मेंस से हजारों फैंस का दिल जीतने की तैयारी में हैं। तीनों भाई मुंबई एक कॉन्सर्ट के लिए आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर जोनस ब्रदर्स को देखकर लोग खुश हो गए। आपको बता दें कि ‘द जोनस ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर पॉपुलर अमेरिकी बैंड ने मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में लगभग डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया।

बेकाबू हुई भीड़

मंच पर बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का गाना ‘गल्लां गूडियां’ भी प्ले किया गया। इतना ही नहीं निक को स्टेज पर देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान निक जोनस को ‘जीजू, जीजू’ कहकर पुकारा।

भारत के साथ स्पेशल रिश्ता

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं, निक ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘शादी के फंक्शन के दौरान होने वाले संगीत को छोड़ दिया जाए तो ये भारत में हमारी पहली परफॉर्मेंस है।’ इतना ही नहीं निक ने भारत के साथ अपने स्पेशल रिलेशन के बारे में भी बात की और कहा- ‘एक फैमिली के तौर पर हमारा इस देश के साथ गहरा रिश्ता है। हमारे साथ बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’ इसके अलावा बात करें जोनस ब्रदर्स की परफॉर्मेंस की तो उन्होंने ‘सेलीब्रेट’, ‘सकर’, ‘जैलेस’, ‘व्हाट ए मैन गॉट्टा डू’ और ‘क्लोज’ जैसे कई और गानों से लोगों का मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?