Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. हालांकि, रिलीज से कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने इसे टालने का फैसला कर लिया. इस खबर ने फैंस को हैरान जरूर किया, लेकिन इसके पीछे की वजह काफी खास है. दरअसल, निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, अब फिल्म का ट्रेलर पहले से भी बड़े स्तर पर दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब इस मेगा बजट फिल्म का ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर बन गया है. इस बड़ी साझेदारी के बाद मेकर्स ने फैसला लिया कि ट्रेलर को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ रिलीज किया जाएगा. यही वजह है कि आज ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया गया.
पोस्ट में किया खुलासा
नमित मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में लिखा कि ये सिर्फ उनकी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है. उनक सपना था कि ‘रामायण’ की कहानी पूरी दुनिया तक पहुंचे. अब सोनी पिक्चर्स के साथ ये सपना साकार होता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि फिल्म को एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह वैश्विक स्तर पर पेश किया जाएगा. इससे दुनिया भारतीय संस्कृति और हमारी पौराणिक कहानियों को नए नजरिए से देख सकेगी. हालांकि ट्रेलर की नई रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस को पहले से थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन मेकर्स का मानना है कि ये इंतजार एक शानदार अनुभव के लिए होगा.
Vijay की आखिरी फिल्म या राजनीतिक रैली? फुल मास, फुल मैसेज, पर खो गई Jana Nayagan की कहानी!
कुछ लोग देख चुके हैं ट्रेलर
दिल्ली में हाल ही में ‘रामायण’ का ट्रेलर चुनिंदा मीडिया और खास मेहमानों को दिखाया गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. ऐसे में जब रिलीज से ठीक पहले ट्रेलर टालने की घोषणा हुई तो कई फैंस हैरान रह गए. हालांकि, ग्लोबल लॉन्च की खबर सामने आने के बाद ज्यादातर दर्शकों ने इस फैसले का स्वागत किया. इस बीच सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म को लेकर एक खास पैनल चर्चा भी हुई. यहां फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं होता. कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि वही इस भूमिका के लिए पूरी तरह योग्य है.
रणबीर की तारीफ
यश ने कहा कि रणबीर कपूर ने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है. उन्होंने अपनी फिटनेस, लुक और अभिनय पर लंबे समय तक काम किया है. यश के मुताबिक, जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो उन्हें एक ऐसा राम नजर आएगा, जिसमें समर्पण, त्याग और गरिमा साफ दिखाई देगी. उन्होंने रणबीर के समर्पण की खुलकर सराहना की. निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कई कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
Ramayana का इंतजार खत्म! ट्रेलर रिलीज से पहले सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब और कहां होगा पहला दर्शन
