Home मनोरंजन 2026 में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बनी ये हिंदी ब्लॉकबस्टर, क्या आप बता पाएंगे नाम?

2026 में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बनी ये हिंदी ब्लॉकबस्टर, क्या आप बता पाएंगे नाम?

by Preeti Pal 13 August 2026, 11:59 AM IST
13 August 2026, 11:59 AM IST
2026 में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बनी ये हिंदी ब्लॉकबस्टर, क्या आप बता पाएंगे नाम?

Netflix Most Watched Non English Movie: अगर आपसे पूछा जाए कि 2026 में नेटफ्लिक्स पर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन इंग्लिश फिल्म कौन सी है? शायद आपका पहला जवाब किसी कोरियन, स्पैनिश या जापानी फिल्म का हो. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस बार बाजी भारत ने मारी है. दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में ऐसा कमाल किया है कि ये 2026 की नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन इंग्लिश फिल्म बन गई है. खास बात ये है कि फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ इसका दमदार म्यूजिक भी लोगों को खूब पसंद आया.

नेटफ्लिक्स के CEO की बात

नेटफ्लिक्स के को सीईओ टेड सारंडोस ने एक कार्यक्रम में भारतीय कंटेंट की बढ़ती ग्लोबल लोकप्रियता पर बात की. उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ इस साल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन इंग्लिश फिल्म रही है. सारंडोस के मुताबिक, फिल्म की व्यूअरशिप इतनी बड़ी रही कि ये कई अंग्रेजी फिल्मों से भी आगे निकल गई. उन्होंने ये भी कहा कि भारत में बने कंटेंट को दुनिया भर के दर्शक लगातार देख रहे हैं. भारतीय सिनेमा अब ग्लोबल पॉप कल्चर में अपनी मजबूत जगह बना रहा है.

37 मिलियन व्यूज

‘धुरंधर’ की OTT सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी से जून 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर फिल्म को 3.7 करोड़ व्यूज मिले. इस शानदार आंकड़े के साथ फिल्म उस टाइम में प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बन गई. इतना ही नहीं, फिल्म ने 22 देशों में नेटफ्लिक्स के फिल्म चार्ट पर नंबर 1 की जगह अपने नाम की. फिल्म की ये सफलता सिनेमाघरों से शुरू हुई थी. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. इसके बाद मार्च 2026 में रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भी फैंस का खूब दिल जीता.

स्टारकास्ट भी है जबरदस्त

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे शानदार कलाकार हैं. दमदार एक्शन, शानदार कहानी और बेहतरीन सितारों से सजी कास्ट ने फिल्म को अलग लेवल पर पहुंचा दिया. इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. यानी थिएटर से लेकर OTT तक फिल्म का सफर किसी ब्लॉकबस्टर कहानी से कम नहीं रहा.

Shraddha Kapoor की Eetha का इंतजार होगा खत्म, विठाबाई बनकर 4 दिसंबर को आएंगी पर्दे पर

भारत का ‘स्क्विड गेम’ मोमेंट?

टेड सारंडोस से जब पूछा गया कि भारत को ‘स्क्विड गेम’ जैसा ग्लोबल पॉप कल्चर मोमेंट कब मिलेगा, तो उनका जवाब काफी दिलचस्प था. उनका मानना है कि भारत को ऐसे किसी एक पल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत के पास ऐसा ग्लोबल मोमेंट पहले से ही है. उनके मुताबिक भारतीय सिनेमा की बेहतरीन और लंबी फिल्मी परंपरा इसे दुनिया तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है.

दुनिया देख रही है भारतीय कंटेंट

नेटफ्लिक्स पर भारतीय कंटेंट की लोकप्रियता के आंकड़े भी कहानी को मजबूत बनाते हैं. सारंडोस के अनुसार, 2026 में दुनियाभर के दर्शकों ने नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्मों और सीरीज को 3.5 अरब घंटे देखा है. 2024 से हर हफ्ते नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में कम से कम एक भारतीय फिल्म या सीरीज शामिल रही है.

कहां देखें ‘धुरंधर’?

अगर अब आपका भी मन ‘धुरंधर’ देखने का कर रहा है, तो फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसका ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन भी मौजूद है. ये कम सेंसर कट वाला वर्जन है. वहीं इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसके स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं.

कौन हैं Wamiqa Gabbi? DC में चंद्रा बनकर लूट रहीं हैं महफिल, जानें इस एक्ट्रेस की पूरी कहानी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?