Home मनोरंजन दोबारा दिखेगा सलमान और आमिर का याराना, नहीं रुकेगी आप हंसी; 31 साल बाद फिर लौट रही है ये फिल्म

दोबारा दिखेगा सलमान और आमिर का याराना, नहीं रुकेगी आप हंसी; 31 साल बाद फिर लौट रही है ये फिल्म

by Live Times 13 February 2025, 2:00 PM IST (Updated 13 February 2025, 5:47 PM IST)
13 February 2025, 2:00 PM IST (Updated 13 February 2025, 5:47 PM IST)
Andaz Apna Apna Re Release: हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना एक बार फिर सिनेमाघरों में फैन्स का दिल जीतने आ रही है.

Andaz Apna Apna Re Release: हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ एक बार फिर सिनेमाघरों में फैन्स का दिल जीतने आ रही है.

Andaz Apna Apna Re Release: जबरदस्त कॉमेडी और शानदार अभिनय वाली फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को अब एक बार फिर फैन्स अप्रैल 2025 में दोबारा बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान सालों पहले एक कल्ट कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था. इस फिल्म में दोनों ही सुपरस्टार पहली बार एक साथ नजर आए थे.

फैन्स में दिखा उत्साह

फिल्म की री-रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म के टीजर को रिलीज कर दिया गया है. फैन्स और सिनेमा प्रेमी इस खबर से काफी खुश हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म हर सिनेमा प्रेमी की यादों का हिस्सा है. यह एक कॅल्ट क्लासिक फिल्म है और इसे सिनेमाघरों में फिर से देखना एक बेहतरीन अनुभव होगा. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अब बॉलीवुड में फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का ट्रेंड बढ़ रहा है. यह वह फिल्म है जो सबसे ज्यादा दिल छूने वाली होगी.

बेहतर अंदाज में दिखेगी फिल्म

‘अंदाज अपना-अपना’ को मेकर्स 4K में रिलीज करने वाले हैं. फिल्म में आमिर-सलमान के अलावा रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘अंदाज अपना अपना’ उस वक्त की फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही है, लेकिन फिर भी इसे कल्ट फिल्म माना जाता है. कई बार तो इसके सीक्वल को लेकर भी चर्चा हुई, जिसके बारे में फैन्स में भी काफी उत्साह देखा गया था. हालांकि, इस फिल्म के बाद आमिर खान और सलमान खान ने साथ में कभी काम नहीं किया. लेकिन दर्शकों को दोबारा इनके पर्दे पर वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ट्रेनिंग शुरू, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बने टीचर; देखें वीडियो

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?