Home मनोरंजन क्यों बार-बार लटक रही है Salman Khan की Maatrubhumi? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘CBFC तक पहुंची ही नहीं…’

क्यों बार-बार लटक रही है Salman Khan की Maatrubhumi? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘CBFC तक पहुंची ही नहीं…’

by Preeti Pal 4 July 2026, 5:39 PM IST
4 July 2026, 5:39 PM IST
क्यों बार-बार लटक रही है Salman Khan की Maatrubhumi? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'CBFC तक पहुंची ही नहीं...'

Salman Khan Maatrubhumi: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे रेस्ट इन पीस’ एक बार फिर लाइमलाइट में है. हालांकि इस बार चर्चा फिल्म के टीजर या स्टारकास्ट की नहीं, बल्कि इसकी रिलीज को लेकर उड़ रही अफवाहों की है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म सेंसर बोर्ड यानी CBFC में अटक गई है. इसी वजह से इसकी रिलीज में देरी हो सकती है. लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर खुद सलमान खान फिल्म्स ने फुल स्टॉप लगा दिया है.

ऑफिशियल बयान

शनिवार को सलमान खान फिल्म्स ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए क्लियर कर दिया कि फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है. ऐसे में ये कहना कि फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है या उसकी सर्टिफिकेशन रोक दी गई है, पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि, फिल्म को लेकर जो भी खबरें सेंसर बोर्ड से जोड़कर चलाई जा रही हैं, उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. मेकर्स ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी शेयर न करें.

पहली मोहब्बत के लिए लिखा खून से लेटर, अब तीसरे प्यार से कर रहे शादी, बड़ी फिल्मी रही आमिर की लव लाइफ

ना करें अफवाहों पर यकीन

बयान में ये भी कहा गया कि फिल्म से जुड़ी हर ऑफिशियल जानकारी सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही शेयर की जाएगी. इसलिए फैंस को किसी भी अफवाह पर भरोसा करने की बजाय ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए. दरअसल, कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि फिल्म की रिलीज अगस्त तक टल सकती है, क्योंकि सेंसर बोर्ड का प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है. इन खबरों के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें होने लगी थीं. अब मेकर्स के बयान के बाद सब क्लियर हो गया है.

कर्नल बने सलमान

फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है. इसमें सलमान खान इंडियन मिलिस्ट्री के ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं. आपको बता दें कि कर्नल संतोष बाबू ने साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट के 19 बाकी जवानों के साथ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. वहीं, पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. इसे पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था. बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया. हालांकि, अब तक इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं.

News Source: PTI

Alpha की कहानी की तरह इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी नहीं दिखा दम, पहले ही दिन कमाए बस इतने करोड़!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?