Home मनोरंजन Emraan Hashmi की Awarapan 2 का जलवा, 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका

Emraan Hashmi की Awarapan 2 का जलवा, 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका

by Preeti Pal 18 August 2026, 12:22 PM IST (Updated 18 August 2026, 12:29 PM IST)
18 August 2026, 12:22 PM IST (Updated 18 August 2026, 12:29 PM IST)
Awarapan 2 की ‘आवारापन 2’ का जलवा, 4 दिन में 130 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी के लिए ये साल काफी खास है. लंबे समय बाद एक्टर की कोई सोलो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है. उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई की और अब पहले सोमवार को भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही.

सालों बाद चला इमरान का मैजिक

14 अगस्त को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी. वैसे भी ये 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की कहानी को आगे बढ़ाती है. खास बात ये है कि पहली फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं बन हुई थी. हालांकि, बाद में अपने गानों, इमोशनल कहानी और इमरान के किरदार की वजह से इसे कल्ट फिल्म का दर्जा मिल गया. अब लगभग 19 साल बाद ‘आवारापन 2’ रिलीज़ हुई है. इसने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी. पहले तीन दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 82 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी. इसके बाद सोमवार को कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी लगभग 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 23.48 प्रतिशत रही.

4 दिन की कमाई

अब 4 दिनों की कमाई को जोड़ें तो फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 130 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. वैसे, ‘आवारापन 2’ की सफलता सिर्फ फिल्म के लिए नहीं, बल्कि इमरान हाशमी के लिए भी खास है. ये उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो हीरो फिल्म बन चुकी है. करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यानी इमरान का पुराना रोमांटिक और इंटेंस अंदाज एक बार फिर दर्शकों को भा रहा है. खासकर उन फैन्स के लिए जो ‘आवारापन’ के दौर वाले इमरान को मिस कर रहे थे.

Awarapan 2 के बाद इमरान हाशमी फिर लगाएंगे रोमांस तड़का, Gunmaaster G9 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

कहानी अभी बाकी है

बेशक पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 64 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. लेकिन ट्रेड के लिहाज से ये कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है. वीकेंड के बाद सोमवार को आमतौर पर फिल्मों की कमाई कम होती है. इसके बावजूद भारत में ‘आवारापन 2’ की कमाई 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. लेकिन फिल्म की असली परीक्षा अब आने वाले दिनों में होगी. अगर वीकडेज में इसकी पकड़ बनी रहती है, तो 100 करोड़ का आंकड़ा ज्यादा दूर नहीं दिख रहा.

सनी देओल से टक्कर

‘आवारापन 2’ की टक्कर सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ से भी हो रही है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस रेस में इमरान हाशमी की फिल्म आगे दिखाई दे रही है. इस मुकाबले ने 2007 की यादें भी ताजा कर दी हैं. तब इमरान की ‘आवारापन’ और सनी देओल की ‘अपने’ एक ही समय में रिलीज हुई थीं.

4000 करोड़ की Ramayana में सिर्फ फिल्म नहीं, भी है, यश ने बताया क्यों लिया गया इतना बड़ा बजट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?