Home मनोरंजन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने संडे को पकड़ी रफ्तार, कमा डाले इतने करोड़

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने संडे को पकड़ी रफ्तार, कमा डाले इतने करोड़

by Farha Siddiqui 12 February 2024, 2:33 PM IST (Updated 31 October 2025, 12:31 PM IST)
12 February 2024, 2:33 PM IST (Updated 31 October 2025, 12:31 PM IST)
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने संडे को पकड़ी रफ्तार, कमा डाले इतने करोड़

12 February 2024

वीकेंड पर शाहिद-कृति की फिल्म पर मेहरबान हुए लोग

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन, धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी एक्साइटेड किया था,  जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि ओपनिंग डे पर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शानदार कलेक्शन करेगी। हालांकि, अपनी स्लो ओपनिंग के बाद फिल्म के ऑफिस कलेक्शन में तीसरे दिन शानदार उछाल देखने को मिला है। वीकेंड कलेक्शन को मिलाकर शाहिद कपूर की फिल्म ने 3 दिनों में 26.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

जमकर किया प्रमोशन

शाहिद कपूर और कृति सेनन ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का जमकर प्रमोशन किया था। इसका असर  भी फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा। खासतौर पर वीकेंड कलेक्शन पर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने संडे के दिन टिकट खिड़की पर 10.50 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने भारत में 26.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 55.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है।

धीमी रही ओपनिंग

शाहिद कपूर और कृति सेनन की खूबसूरत रोम-कॉम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज़ डे यानी शुक्रवार 9 फरवरी को 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये है। हालांकि, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने अपनी लागत का आधे से ज्यादा पैसा निकाल लिया है। लेकिन हिट फिल्मों की केटेगरी में शामिल होने के लिए अभी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की जरूरत है। फिल्म का हिट होना शाहिद कपूर और कृति सेनन दोनों के ही करियर के लिए बेहद जरूरी है। जहां, शाहिद की पिछली कुछ फिल्में लोगों को खास एंटरटेन नहीं कर पाई हैं तो वहीं, कृति भी फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?