Home मनोरंजन 1 हिट के लिए तरस रहे हैं ये 4 बॉलीवुड स्टार

1 हिट के लिए तरस रहे हैं ये 4 बॉलीवुड स्टार

फ्लॉप की झड़ी लगाने के बाद एक हिट का इंतज़ार

by Preeti Pal 4 March 2024, 11:04 AM IST (Updated 19 September 2025, 1:02 PM IST)
4 March 2024, 11:04 AM IST (Updated 19 September 2025, 1:02 PM IST)
kangna

04 March 2024

बॉलीवुड में किसका राज चलेगा ये सब जनता डिसाइड करती है। कभी-कभी बड़े स्टार्स का नाम भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलता। ऐसे में बॉलीवुड के स्टार्स भी जनता के दिलों में अपनी जगह बनाए रखने में नाकामयाब हो जाते हैं। यही कारण है कि कुछ एक्टर्स सालों से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जो फ्लॉप पे फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। अब एक हिट फिल्म ही उनके डूबते करियर को पार लगा सकती है।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की पिछली फिल्में जैसे ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘भूत पुलिस’, ‘कुत्ते’ और ‘लेडी किलर’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। अब उनकी उम्मीदें रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन बनकर अपना हुनर दिखाने की तैयारी में हैं। अर्जुन के अलावा ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ होगी।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उनकी ‘थलाइवी’, ‘तेजस’, ‘पंगा’ और ‘धाकड़’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। खैर, अब कंगान अपनी फिल्म ‘इमजेंसी’ लेकर आ रही हैं, जिसमें वो इंदिरा गांधी का रोल कर रही हैं।

टाइगर श्रॉफ

अपने डांस से हर किसी को फैन बनाने वाले टाइगर श्रॉफ भी एक हिट की तलाश में हैं। टाइगर की ‘गणपत’ और ‘हीरोपंती’ जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं। अब उनकी आस ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म से लगी हुई है। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ स्टंट करते दिखेंगे।

आमिर खान

आमिर खान भी पिछले कुछ सालों से लगातार फ्लॉप फिल्में ही दे रहे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जैसी फिल्में देने के बाद अब आमिर ‘सितारे ज़मीन पर’ लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?