Toxic Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ सिनेमाघरों में दम तोड़ती दिख रही है. शानदार शुरुआत के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है. इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई लगातार नीचे जा रही है. 14 सितंबर यानी तीसरे सोमवार को फिल्म ने भारत में सिर्फ 25 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं, इसका नेट कलेक्शन करीब 22 लाख रुपये बताया गया है.
20वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने 20वें दिन यानी तीसरे सोमवार को लगभग 25 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई की. फिल्म की औसत थिएटर ऑक्यूपेंसी भी घटकर करीब 20 प्रतिशत रह गई. यानी जिन सिनेमाघरों में फिल्म अभी दिखाई जा रही है, वहां बड़ी संख्या में सीटें खाली नजर आ रही हैं. हालांकि, फिल्म की कुल कमाई को देखा जाए तो फिर भी थोड़ी राहत है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 297 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था और यश की लोकप्रियता ने इसकी ओपनिंग को काफी बड़ा बना दिया था.
Ramayana का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, रणबीर और साई की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल
फिल्म का बज
‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया जैसी हसीनाएं भी हैं. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. ये एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी गोवा में आगे बढ़ती है. फिल्म में यश का किरदार राया का है. फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग और फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी.
अब आगे क्या?
तीसरे हफ्ते में कमाई के आंकड़े भले ही कमजोर दिखाई दे रहे हों, लेकिन फिल्म पहले ही 297 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी और कमाई कर पाती है. यश की फिल्म के लिए अब थिएटर में टिके रहना बड़ी चुनौती है. खासकर तब, जब तीसरे हफ्ते में दर्शकों की दिलचस्पी और ऑक्यूपेंसी दोनों में गिरावट दिखाई दे रही है. अब देखना होगा कि क्या फिल्म एक बार फिर रफ्तार पकड़ती है या फिर बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर खत्म होने लगा है.
अक्षय-सैफ की फिल्म अब घर बैठे देख पाएंगे आप, जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Haiwaan
