Ramayana First Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने सोमवार को इसका पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया है. खास बात ये है कि इस भक्ति गीत को अपनी आवाज दी है अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने. वहीं, इसका म्यूजिक संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. ‘जय जय राम’ की शुरुआत बहुत शांत और आध्यात्मिक अंदाज में होती है. हालांकि, धीरे-धीरे इसका संगीत आपके दिल तक पहुंचता है. गाने में भगवान राम और माता सीता के विवाह के खूबसूरत सीन दिखाए गए हैं. इसके अलावा दोनों को अयोध्या में रथ पर सवार होकर जाते हुए भी दिखाया गया है, जहां लोग उन पर फूलों की बारिश करते नजर आते हैं.
रहमान का मैजिक
ए.आर. रहमान के मुताबिक, इस गाने को तैयार करते हुए उनकी कोशिश यही रही कि प्रार्थना की पवित्रता बरकरार रहे, लेकिन उसे एक बड़े गाने का रूप भी दिया जाए. रहमान ने कहा कि ‘जय जय राम’ भगवान श्रीराम के नाम का जयकारा है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने कुमार विश्वास के शब्दों को अपनी अलग इमोशनल शैली में आवाज दी है. यही वजह है कि गाना सुनते हुए इसमें भक्ति के साथ एक सुकून भी फील होता है.
OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का फुल डोज! ‘लस्ट स्टोरी 3’ से ‘पापा यार’ तक, ये 12 फिल्में और सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट
तीन शब्दों में पूरी प्रार्थना
कुमार विश्वास ने बताया कि गाने की भाषा को जानबूझकर सिंपल रखा गया है. उनके मुताबिक, ‘जय जय राम’ सिर्फ तीन शब्द हैं, लेकिन इन तीन शब्दों में एक पूरी प्रार्थना समाई हुई है. उन्होंने कहा कि गीत लिखते हुए उनका उद्देश्य भगवान राम का वर्णन करना नहीं था, क्योंकि राम के अर्थ को शब्दों में पूरी तरह बांधा नहीं जा सकता. इसके बजाय उन्होंने उस रिश्ते को शब्द देने की कोशिश की, जो एक भक्त अपने आराध्य के साथ महसूस करता है. यानी मार्गदर्शक, शक्ति और सहारे के रूप में.
बड़े स्टार्स वाली ‘रामायण’
नितेश तिवारी के डायरेक्शन वाली ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएगे. इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी इस बिग बजट फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स भी इसकी को प्रोड्यूसर है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म भले ही बड़े लेवल पर बनाई जा रही हो, लेकिन इसकी असली ताकत इसके इमोशन और भक्ति में है. फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है. ऐसे में ‘जय जय राम’ ने फिल्म के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है.
News Source: PTI
Hanuman Ansh का छठा वीकेंड भी तूफानी, Dhurandhar 2 और Border 2 को छोड़ा पीछे
