Home मनोरंजन रामायण का सबसे रहस्यमयी किरदार! जानें कौन था Vidhyutjiva, जिसका किरदार निभा रहे हैं Vivek Oberoi

रामायण का सबसे रहस्यमयी किरदार! जानें कौन था Vidhyutjiva, जिसका किरदार निभा रहे हैं Vivek Oberoi

by Preeti Pal 1 August 2026, 5:15 PM IST
1 August 2026, 5:15 PM IST
रामायण का सबसे रहस्यमयी किरदार! जानें कौन था Vidhyutjiva, जिसका किरदार निभा रहे हैं Vivek Oberoi

Vivek Oberoi as Vidhyutjiva: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही हर किरदार चर्चा में आ गया है. रणबीर कपूर के श्रीराम, यश के रावण और साई पल्लवी की सीता के अलावा एक ऐसा चेहरा भी है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. ये किरदार है विद्युतजिह्व, जिसे फिल्म में विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनकी झलक भले ही कुछ सेकंड की हो, लेकिन इस रहस्यमयी किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं.

कौन था विद्युतजिह्व?

रामायण के कई बड़े किरदारों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन विद्युतजिह्व का नाम कम ही लोगों ने सुना होगा. पौराणिक कथाओं के अनुसार, वो एक शक्तिशाली मायावी राक्षस था. कई जगह उसे शूर्पणखा का पति भी बताया गया है. इसी वजह से उसका संबंध सीधे रावण के परिवार से जुड़ जाता है. दिलचस्प बात ये है कि विद्युतजिह्व और रावण के रिश्ते हमेशा अच्छे नहीं रहे. कुछ कथाओं के अनुसार, एक युद्ध के दौरान रावण के हाथों ही विद्युतजिह्व की मृत्यु हो जाती है. इसके बाद शूर्पणखा के जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है. आगे चलकर पंचवटी में श्रीराम और लक्ष्मण से उसका सामना होता है, जिसके बाद सब कुछ बदल जाता है.

Ramayana के Trailer ने किया लोगों को हैरान, लेकिन क्या Ranbir Kapoor बन पाए भगवान श्रीराम?

मायावी शक्ति के लिए मशहूर

विद्युतजिह्व की सबसे बड़ी पहचान उसकी मायावी शक्तियां थीं. रामायण की कुछ कथाओं में उल्लेख मिलता है कि रावण ने अशोक वाटिका में माता सीता का मनोबल तोड़ने के लिए विद्युतजिह्व की मदद ली थी. उसने अपनी माया से भगवान श्रीराम का कटा हुआ सिर और उनका धनुष दिखाई देने का भ्रम पैदा किया, ताकि माता सीता परेशान हो जाएं. हालांकि, ये छल ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और सच सामने आ गया.

विवेक ओबेरॉय निभाएंगे किरदार

फिल्म में विवेक ओबेरॉय इस रहस्यमयी किरदार को निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका लुक और यश के रावण के साथ दिखा एक्शन सीक्वेंस पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है. माना जा रहा है कि फिल्म में विद्युतजिह्व का किरदार भले ही लंबा न हो, लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने में उसकी भूमिका काफी अहम होगी.

छोटा किरदार, बड़ा असर

रामायण की कहानी में कई ऐसे किरदार हैं, जिनकी मौजूदगी थोड़ी देर के लिए होती है, लेकिन उनका असर पूरी कहानी पर पड़ता है. विद्युतजिह्व भी ऐसा ही एक किरदार माना जाता है. उसकी कहानी शूर्पणखा, रावण और माता सीता से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं से जुड़ी है. यही वजह है कि ट्रेलर में छोटी सी झलक मिलने के बावजूद लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं. अब इस बात का इंतज़ार है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस किरदार को बड़े पर्दे पर किस अंदाज में पेश करती है.

Sai Pallavi से पहले नयनतारा भी बन चुकी हैं माता सीता, बाकी साउथ एक्ट्रेस भी निभा चुकी हैं ये किरदार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?