Home पर्यावरणमौसम उत्तर भारत में लुढ़का पारा, सर्दी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

उत्तर भारत में लुढ़का पारा, सर्दी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

by Farha Siddiqui 5 January 2024, 12:32 PM IST (Updated 29 July 2025, 5:12 PM IST)
5 January 2024, 12:32 PM IST (Updated 29 July 2025, 5:12 PM IST)
winter in north india

05 January 2024

कंपकपा देने वाली सर्दी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

उत्तर भारत में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कंपकपा देने वाली सर्दी से लोग परेशान हो गए हैं, और फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी दिखाई नहीं दें रही हैं। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि कईं इलाकों में लगातार बादल छाए रहने और धूप कम निकलने की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था। वही राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है।

यह भी पढ़ेंः ताज़ा अपडेट और पूर्वानुमान, Hindi Weather News आज का मौसम

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?