Home Top News नोएडा समेत दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाके डूबे

नोएडा समेत दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाके डूबे

by Sanjay Kumar Srivastava 24 August 2026, 2:54 PM IST (Updated 24 August 2026, 2:55 PM IST)
24 August 2026, 2:54 PM IST (Updated 24 August 2026, 2:55 PM IST)
नोएडा समेत दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाके डूबे

Weather: नोएडा समेत दिल्ली-NCR में सोमवार को जोरदार बारिश हुई. कई जगहों पर जलजमाव हो गया. मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे ज़्यादा बारिश छतरपुर में (28 मिमी) दर्ज की गई. इसके बाद लोदी रोड (24.6 मिमी) और पीतमपुरा (18.5 मिमी) का नंबर रहा. इस दौरान रिज में 5 मिमी, मयूर विहार में 1.5 मिमी, सफदरजंग में 1 मिमी और आयानगर में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के साथ कई इलाकों में तेज़ हवाएं भी चलीं.

50 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवा

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा के आसपास के इलाके पानी में डूब गए हैं. राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह 11 बजे शुरू हुई भारी बारिश ने शहर के मौसम को बदल दिया. बारिश के साथ चली तेज़ हवाओं ने सुबह काम पर जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घने काले बादल छा गए. इसके बाद भारी बारिश, आंधी-तूफान और 50 किमी/घंटा की रफ़्तार से चली तेज़ हवाओं ने सेंट्रल, ईस्ट, न्यू, नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के साथ-साथ शाहदरा, साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल दिया.

सड़कों पर भरा पानी, जाम से जूझे लोग

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा. मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली और NCR इलाके में बारिश का अनुमान जताया था. नतीजतन, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के साथ-साथ दिल्ली में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं, जिससे कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया.

बारिश और तेज हवाओं ने उमस से राहत दिलाई. इस बीच, गुरुग्राम में सुबह 10 बजे से ही भारी बारिश हो रही है. इससे ट्रैफ़िक धीमा हो गया और जाम लग गया, जिससे गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुई नज़र आईं. मौसम की वजह से ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गाज़ियाबाद में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली. फरीदाबाद में भी मूसलधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया. सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया.

बाढ़ से ग्रसित ओडिशा, 24 घंटे से लगातार बरस रहे बादल, मौसम विभाग ने जारी की ‘रेड वॉर्निंग’

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?