Home Featured वीकेंड को बनाएं खास, हिमाचल में सैलानियों के लिए होटल में भारी छूट; आज ही करें बुकिंग

वीकेंड को बनाएं खास, हिमाचल में सैलानियों के लिए होटल में भारी छूट; आज ही करें बुकिंग

by Live Times 6 July 2024, 9:57 AM IST (Updated 26 June 2025, 3:50 PM IST)
6 July 2024, 9:57 AM IST (Updated 26 June 2025, 3:50 PM IST)
Weekend Hotels Offer In Manali

Weekend Hotels Offer In Manali : बरसात का मौसम शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली (Kullu-Manali) में सैलानियों के लिए राज्य के पर्यटन विभाग ने होटलों के किराये में 30 प्रतिशत तक की छूट दी है.

06 July, 2024

Weekend Hotels Offer In Manali : अगर आप भी घर में रह कर बोर हो रहे हैं और मॉनसून में एंजॉय करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, बरसात के मौसम में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग ने सैलानियों के लिए एक कमाल का ऑफर निकाला है. इस ऑफर में राज्य के मशहूर पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली (Kullu-Manali) में सैलानियों के लिए होटलों के किराये में 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. फिर देर किस बार की है, आज ही करें बुकिंग और अपने वीकेंड को बनाएं खास.

पर्यटकों को रिझाने की कोशिश जारी

मनाली में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस बार गर्मियों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा सैलानी आए, लेकिन बारिश होने के बाद भूस्खलन और बाढ़ की आशंका को देखते हुए उनके आने की रफ्तार कम हो गई है, जिसके बाद राज्य के पर्यटन विभाग ने सैलानियों को रिझाने के लिए यह फैसला किया है. इसके अलावा, सैलानियों के ना घूमने जाने का कारण जाम की समस्या भी है. निजी टूर ऑपरेटरों और होटल कारोबारियों ने भी इसी तर्ज पर सैलानियों के लिए इस छूट का एलान किया है.

15 जुलाई से शुरू होगा ऑफर

मनाली के पर्यटन निगम DGM बलदेव सिंह ऑक्टा ने बताया कि 15 जुलाई से हमारे विभिन्न होटलों में 20 से 30 प्रतिशत डिस्काउंट शुरू किया गया है, जिससे पर्यटकों को उसका उचित लाभ मिल सके. जहां तक डिस्काउंट का सवाल है, हमारे मनाली के होटल्स में कुछ में होटल 20 तो कुछ में 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रहे हैं.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?