Home अंतरराष्ट्रीय मालदीव के साथ संबंधों को करेंगे मजबूत- अमेरिका

मालदीव के साथ संबंधों को करेंगे मजबूत- अमेरिका

by Farha Siddiqui 9 February 2024, 12:34 PM IST (Updated 1 July 2025, 12:44 PM IST)
9 February 2024, 12:34 PM IST (Updated 1 July 2025, 12:44 PM IST)
मालदीव के साथ संबंधों को करेंगे मजबूत, अमेरिका सहायक विदेश मंत्री का बयान

09 February 2024

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री का बयान

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू मालदीव की नयी सरकार और नागरिक संस्थाओं से बातचीत के लिए हाल ही में मालदीव पहुंचे थे। दौरे पर पहुंचे लू ने रक्षा सहयोग, इकॉनॉमिक डेवलपमेंट और लोकतांत्रिक शासन सनेत साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए मोहम्मद मुइज्जू और अन्य बड़े अधिकारियों से मुलाकात की।

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री की यात्रा के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए विदेश डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि लू ने मालदीव में अमेरिकी दूतावास स्थापित करने को लेकर प्रगति पर भी चर्चा की, जिससे हमारी साझेदारी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूती देने में मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि अमेरिका मालदीव के साथ रिशतो को और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। जो हिंद प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

बता दें कि इस यात्रा के दौरान 29 से 31 जनवरी तक अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री ने मालदीव में लोकतांत्रिक शासन और पारदर्शिता पर चर्चा के लिए नागरिक संस्थाओं के सदस्यों और उच्च शिक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?