Home Lifestyle Cannes 2026 में छाया Aishwarya Rai का जलवा, ब्लू गाउन में फिर बनीं रेड कार्पेट क्वीन

Cannes 2026 में छाया Aishwarya Rai का जलवा, ब्लू गाउन में फिर बनीं रेड कार्पेट क्वीन

by Preeti Pal 23 May 2026, 11:46 AM IST
23 May 2026, 11:46 AM IST
Cannes 2026 में छाया Aishwaya Rai का जलवा, ब्लू गाउन में फिर बनीं रेड कार्पेट की क्वीन

Aishwarya Rai at Cannes: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक सामने आ गया है. जैसे ही ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. ब्लू कलर के खूबसूरत गाउन में उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ था. इसके बाद से फैंस लगातार ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहे थे. यहां तक कि जब होटल मार्टिनेज में लोरियल की ब्रांडिंग में ऐश्वर्या का पोस्टर नजर नहीं आया, तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. लेकिन ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई से रवाना होकर सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया.

ब्लू गाउन में दिखीं खूबसूरत

कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ स्कल्प्टेड ब्लू गाउन पहना. इस गाउन का मरमेड फिनिश और यूनिक स्ट्रक्चर उनके पूरे लुक को बहुत रॉयल बना रहा था. इसके साथ उन्होंने शाइनी दुपट्टा कैरी किया, जिसने इंडियन और मॉडर्न फैशन का शानदार कॉम्बिनेशन बना दिया. ऐश्वर्या के आउटफिट का नाम ल्यूमिनारा रखा गया है. ये डिजाइन रोशनी की एनर्जी, मूवमेंट और पावर को रिप्रेजेंट करता है. अमित अग्रवाल ने पहली बार कान्स में डेब्यू किया और ऐश्वर्या के इस लुक ने उनके डिजाइन को भी लाइमलाइट में ला दिया.

डायमंड जूलरी ने बढ़ाया ग्लैमर

अपने लुक को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या ने सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल चुना. पिंक टोन मेकअप, शाइनी आईशैडो और ब्राउनिश रेड लिपस्टिक उनके पूरे लुक को और एलिगेंट बना रहे थे. इसके साथ उन्होंने डायमंड जूलरी पहनी जिसमें ब्लू स्टोन का खूबसूरत काम था. रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने पपराजी को नमस्ते किया, फ्लाइंग किस दी और फिंगर हार्ट बनाकर फैन्स का दिल भी जीत लिया.

हुमा कुरैशी ने कान्स में शो-ऑफ किया इंडियन कल्चर, बनारसी साड़ी और अदाओं ने लूटी महफिल

कान्स और ऐश्वर्या का रिश्ता

भारत में कान्स का नाम आते ही सबसे पहले ऐश्वर्या राय की याद आती है. उन्होंने पहली बार साल 2002 में शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया था. उस टाइम उन्होंने नीता लुल्ला की येलो साड़ी पहनकर कान्स के रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी. इसके बाद से ऐश्वर्या हर साल अपने अलग और शानदार फैशन स्टेटमेंट से छाई रही हैं. साल 2003 में वो लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं और तभी से लगातार कान्स का हिस्सा हैं.

फैशन हेडलाइन

ऐश्वर्या राय ने कान्स में कई यादगार फैशन मोमेंट दिए हैं. 2007 में शादी के बाद वो अभिषेक बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थीं. वहीं, 2014 में उनके रेड लिप्स और स्टाइलिश गाउन की काफी चर्चा हुई. अपने 15वें कान्स अपीयरेंस पर उन्होंने सिंड्रेला इंस्पायर्ड गाउन पहनकर सभी को चौंका दिया था. वहीं पिछले साल उनका सिंदूर वाला लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा. खैर, लगभग 20 साल बाद भी कान्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहीं ऐश्वर्या राय आज भी भारत की सबसे बड़ी ग्लोबल फैशन आइकन हैं.

Cannes में Alia Bhatt का जलवा, एक्ट्रेस की मां ने ट्रोल्स को जवाब देकर मचा दिया ‘हल्ला’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?