Indian Truck Drivers Arrested in US: अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रहने और कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले भारत के करीब 30 लोगों को एक फेडरल ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है. जल्द ही उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा. US कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 11-15 मई के बीच, एरिजोना के युमा सेक्टर के बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के दौरान US में गैर-कानूनी तरीके से रहने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 36 सेमी-ट्रक चलाते हुए पाए गए.
जल्द भारत डिपोर्ट होंगे सभी
गिरफ्तार किए गए 36 गैर-कानूनी सेमी-ट्रक ड्राइवरों में से 30 भारत के थे, जबकि बाकी छह मेक्सिको, अल साल्वाडोर और रूस के थे. उनके पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस थे, जबकि कुछ के पास किसी भी तरह का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. ज्यादातर के पास एम्प्लॉयमेंट ऑथराइजेशन डॉक्यूमेंट थे, जो पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान मिले थे और अब वैलिड नहीं हैं. सभी लोगों को फेडरल कानून के हिसाब से गिरफ्तार किया गया और उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा.
‘पब्लिक सेफ्टी के लिए खतरा हैं गैर-कानूनी लोग’
ऑपरेशन चेकमेट का मकसद देश में कमर्शियल मोटर गाड़ियां चलाने वाले गैर-कानूनी लोगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना है और इमिग्रेशन कानूनों को लागू करके पब्लिक सेफ्टी को बढ़ाना है. US बॉर्डर पेट्रोल के युमा सेक्टर के एक्टिंग चीफ पेट्रोल एजेंट डस्टिन कॉडल ने कहा, “ऑपरेशन चेकमेट गैर-कानूनी तरीके से मौजूद ड्राइवरों से कम्युनिटी और सड़कों की सुरक्षा के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है, जो पब्लिक सेफ्टी के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं. फेडरल एजेंट हर दिन पेट्रोलिंग करते हैं ताकि हम इन पूरे यूनाइटेड स्टेट्स में जानलेवा एक्सीडेंट होने से रोका जा सके.”
ड्राइवरों पर एक्सीडेंट का आरोप
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के एडमिनिस्ट्रेशन में, डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने एक ऑर्डर जारी किया था, जिसमें अनक्वालिफाइड विदेशी ड्राइवरों को कमर्शियल ट्रक और बस चलाने का लाइसेंस मिलने से रोका जा सके. पिछले कई महीनों में, भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को अमेरिका में कमर्शियल गाड़ियां चलाते समय जानलेवा एक्सीडेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उन पर आरोप लगाए गए हैं. इन एक्सीडेंट को रोकने के लिए यूएस अधिकारी स्पेशल अभियान चला रहे हैं.
अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि यह ट्रक ड्राइवर अंग्रेजी नहीं जानते और रोड साइन को पढ़ नहीं पाते, जिस कारण सड़क हादसे हो जाते हैं. पिछले साल एक ऐसा ही चर्चित मामला सामने आया था, जब एक ट्रक ड्राइवर ने गलत तरीके से यू-टर्न लिया, जिससे एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसलिए अब स्पेशल ऑपरेशन के जरिए सभी अनक्वालिफाइड ड्राइवरों और अवैध लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है.
‘बेरूत में कोई भी सेना नहीं भेजी जाएगी…’, इजरायल और हिजबुल्लाह से बात कर ट्रंप का बड़ा ऐलान
News Source: PTI
