Home Top News ‘सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक…’, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने वैभव को बताया टी20 का बादशाह

‘सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक…’, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने वैभव को बताया टी20 का बादशाह

by Amit Dubey 2 June 2026, 11:43 AM IST (Updated 2 June 2026, 12:02 PM IST)
2 June 2026, 11:43 AM IST (Updated 2 June 2026, 12:02 PM IST)
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: भारत में आईपीएल 2026 का समापन हो चुका है. आरसीबी के द्वारा लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी की जीत ने टीम को काफी मजबूती के साथ दुनिया के सामने पेश किया है. इस बीच आईपीएल के लगभग पूरे सीजन में जिस युवा खिलाड़ी पर लोगों की खास नजर रही उनका नाम है वैभव सूर्यवंशी. जी हां, वैभव मात्र 15 साल के धुरंधर बल्लेबाज हैं. इन्होंने Tata IPL 2026 में सबसे अधिक रन और सबसे अधिक छक्के लगाकर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए.

आईपीएल सीजन में सूर्यवंशी उभरते सितारे बनकर भी सामने आए, इन्होंने अपनी 16 पारियों में 237.30 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया. 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे विश्व के कुछ शीर्ष और दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ अपने निडर प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. पूरी दुनिया इनकी तारीफ कर रही है. इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने वैभव को लेकर खास बात कही है. उन्होंने बताया है कि उन्हें वैभव में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक दिखती है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

वैभव 16 साल के सचिन की याद दिलाता है- वासन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन वैभव सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक देखते हैं. वासन ने मंगलवार को पीटीआई के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, “वह (वैभव सूर्यवंशी) लाखों में एक विलक्षण प्रतिभा है. क्या आप इस लड़के की परिपक्वता और दिलेरी की कल्पना कर सकते हैं? वह मुझे 16 साल के सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने सचिन को देखा और उनकी खेल की परिपक्वता और जोखिम उठाने का साहस (1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान) देखा. भगवान ने उन्हें खेल और ताकत के साथ-साथ एक्स फैक्टर का भी आशीर्वाद दिया है.”

मालूम हो कि 1989 में 16 साल के तेंदुलकर ने वसीम अकरम, वकार यूनिस, अब्दुल कादिर और इमरान खान जैसे गेंदबाजों से सजे पाकिस्तान के आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने अपने सीधे और ऑन-ड्राइव शॉट्स से सभी को प्रभावित किया था.

वासन ने कहा, “हालांकि उसे अभी लंबा सफर तय करना है. मुझे उम्मीद है कि सचिन की तरह उसके लिए भी सब कुछ ठीक हो जाएगा. सूर्यवंशी में भी मुझे वही गॉड गिफ्टेड प्रतिभा दिखाई देती है.”

वैभव टी20 फॉर्मेट का बादशाह- वासन

वासन ने इस बात पर जोर दिया कि सूर्यवंशी का लॉन्ग टर्म विकास उचित मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा और इस बात पर भी कि क्या उन्हें केवल टी20 विशेषज्ञ बनने के बजाय एक “संपूर्ण क्रिकेटर” बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

वासन ने आगे कहा, “मुझे बस यही चिंता सताती है कि क्या उसे टेस्ट कैप हासिल करने के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन मिल रहा है? वह इस फॉर्मेट (टी20) का बादशाह है. उसके पास खेल की समझ है, लेकिन क्या उसके पास सिर्फ छक्के लगाने से बढ़कर भी कोई प्रतिभा है?” उन्होंने आगे कहा, “सूर्यवंशी ने दिखा दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. उसने दुनिया के सभी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है. वह भारतीय टीम में सहजता से जगह बना लेगा. उसे कहां फिट किया जाए, यह कोच का काम है! टी20 में, मेरे लिए एक, दो और तीन सभी ओपनर हैं, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.”

इतिहास में कितनी बार फाइनल में पहुंची RCB, दो बार जीता खिताब; फिर इन टीमों ने दी मात

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?