Home Top News स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की तैयारी! ईरान और ओमान की क्या है बड़ी प्लानिंग?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की तैयारी! ईरान और ओमान की क्या है बड़ी प्लानिंग?

by Amit Dubey 5 August 2026, 9:04 AM IST (Updated 5 August 2026, 9:07 AM IST)
5 August 2026, 9:04 AM IST (Updated 5 August 2026, 9:07 AM IST)
Strait of Hormuz Reopen

Strait of Hormuz Reopen: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष जारी है. हालांकि, इन दोनों ने एक-दूसरे पर हमले को फिलहाल रोका हुआ है. इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

जी हां, वर्तमान में होर्मुज आधिकारिक रूप से व्यावसायिक जहाजों के लिए लगभग बंद और बाधित है. यह परेशानी ईरान और अमेरिका के बीच इस क्षेत्र में जारी तनाव की वजह से है, लेकिन अब इस परेशानी को हटाने की प्लानिंग हो रही है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

क्या है ईरान-ओमान की प्लानिंग?

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और ओमान विवादित होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने और शायद युद्ध को खत्म करने में मदद करने वाले एक समझौते की ओर बढ़ रहे हैं.

क्षेत्र के दो अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि बन रहे समझौते के तहत जहाज ईरान के कंट्रोल वाले रास्ते से फारस की खाड़ी में प्रवेश करेंगे और ओमान के कंट्रोल वाले रास्ते से बाहर निकलेंगे.

हालांकि, कोई भी समझौता इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटा ले. ट्रंप प्रशासन पहले ही ऐसे किसी भी समझौते को खारिज कर चुका है जिससे ईरान को इस जलडमरूमध्य पर कंट्रोल मिल जाए.

होर्मुज को खोलने के लिए समझौते की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समझौता जल्द ही होने वाला है. मंगलवार को वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने आशावादी रुख अपनाते हुए संकेत दिया कि जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए जल्द ही एक समझौता हो सकता है.

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की कि ईरान और ओमान के बीच वार्ता में प्रगति हुई है, “लेकिन अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है.”

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि “इस बात की संभावना है कि हम आज या कल तक जलडमरूमध्य को खोलने और इस संघर्ष में अधिक सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं.”

होर्मुज की खासियत

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित एक अहम जलमार्ग है, जहां से युद्ध से पहले दुनिया का पांचवां हिस्सा तेल और प्राकृतिक गैस गुजरती थी.

फारस और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला यह समुद्री मार्ग 33 किमी चौड़ा और करीब 167 किमी लंबा है. फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ही, जहाजों पर ईरान के हमलों के कारण यह जलमार्ग असल में बंद हो गया है.

आज नहीं तो कल खुलेगा Hormuz, ग्लोबल इकोनॉमी को उबरने में कितना लगेगा समय?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?