Home अंतरराष्ट्रीय China Fire in Mall: एक चिन्गारी और चीन में आग का गोला बन गया ‘शॉपिंग मॉल’

China Fire in Mall: एक चिन्गारी और चीन में आग का गोला बन गया ‘शॉपिंग मॉल’

by Live Times 18 July 2024, 12:18 PM IST (Updated 23 August 2025, 12:23 PM IST)
18 July 2024, 12:18 PM IST (Updated 23 August 2025, 12:23 PM IST)
एक चिन्गारी और चीन में आग का गोला बन गया 'शॉपिंग मॉल'

China Fire in Mall: चीन (China) के दक्षिण-पश्चिम शहर जिगोंग (Zigong) में एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई.

18 July, 2024

China Fire in Mall: चीन के दक्षिण-पश्चिम शहर जिगोंग (Zigong) में एक हाई-टेक जोन में स्थित 14-मंजिला इमारत में बने एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई. इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान चिंगारी निकली ने आग का रूप ले लिया. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई. शॉपिंग मॉल में फंसे हुए करीब 75 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है.

घटना की जांंच के लिए भेजी गई टीमें

चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि जिगोंग में हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए एक कार्य दल को घटना स्थल पर भेजा गया है. मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना की जांच में भाग लेने के लिए देश भर से अग्निशमन विशेषज्ञों को भी भेजा जाएगा.

आगजनी की हो चुकी हैं कई घटनाएं

इस साल जनवरी में चीनी प्रांत के जियांग्शी में बहुत बड़ी आगजनी की घटना हुई थी. एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 39 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, फरवरी महीने में नानजिंग शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?