Home Top News पोलैंड-यूक्रेन बॉर्डर पर सीधा खतरा!, मोल्दोवा में ड्रोन हमला! PM टस्क ने रूस को लेकर जताई चिंता

पोलैंड-यूक्रेन बॉर्डर पर सीधा खतरा!, मोल्दोवा में ड्रोन हमला! PM टस्क ने रूस को लेकर जताई चिंता

by Sachin Kumar 11 September 2026, 8:49 PM IST (Updated 11 September 2026, 8:51 PM IST)
11 September 2026, 8:49 PM IST (Updated 11 September 2026, 8:51 PM IST)
Poland warns Russia intensify provocations Ukraine

Russia-Ukraine War: मोल्दोवा-यूक्रेन सीमा पर रूसी ड्रोन हमले में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे यूरोप में चिंता बढ़ गई है. इसी बीच पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने शुक्रवार को कहा कि इस सप्ताह पोलैंड और मोल्दोवा से लगी यूक्रेन की सीमाओं पर हुई दो घटनाएं यूरोप के साथ यूक्रेन के बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट पर रूस की ओर से और अधिक उकसावे वाली कार्रवाई की एक झलक हैं. हालांकि, टस्क ने इन घटनाओं में दो लोगों की मौत के लिए रूस के जिम्मेदार होने के संबंध में कोई सबूत पेश नहीं किया.

रैटक्लिप ने रूसी खतरे का दिया संकेत

डोनाल्ड टस्क ने कहा कि गुरुवार को CIA डायरेक्टर जिम रैटक्लिफ से जानकारी मिली, जो हाल ही में मास्को गए थे. रैटक्लिफ ने उन्हें आने वाले महीनों में इस इलाके में रूस की तरफ से होने वाले खतरों को बताया. स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में मध्य यूरोपीय देशों और आयरलैंड की बैठक के दौरान टस्क ने कहा कि रूस ने पहले ही बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट पर उकसावे वाले हमले करने का फैसला कर लिया है. हमें उम्मीद है कि पोलैंड समेत दूसरे देशों में भी यूक्रेन के साथ बॉर्डर क्रॉसिंग को लेकर ऐसी ही कार्रवाई हो सकती है. टस्क ने आगे कहा कि उन्हें रैटक्लिप से जानकारी मिली है कि पोलैंड और पूर्वी यूरोप में स्थित देशों को विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए.

मोल्दोवा में करीब 100 मीटर तक फैली आग

यूक्रेन की सीमाएं पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और मोल्दोवा के अलावा रूस और बेलारूस से भी लगती हैं. ऐसे में यूक्रेन के साथ जिन देशों के साथ सीमा लगती है रूस वहां पर भी हमला कर सकता है. एक समय मोल्दोवा सोवियत संघ का हिस्सा था और उसके टूटने के बाद एक स्वतंत्र देश बन गया. वह साल 2022 से यूरोपीय संघ की सदस्यता का उम्मीदवार है. 20 अगस्त को मोल्दोवा की दक्षिणी जियुर्जियुलेस्टी सीमा चौकी से करीब 150 मीटर दूर यूक्रेनी इलाके में एक पार्किंग स्थल पर धमाका हुआ था. इस धमाके से लगी आग मोल्दोवा इलाके में करीब 100 वर्ग मीटर तक फैल गई थी. वहीं, एक दिन बाद रूसी हमलों के कारण मोल्दोवा की मिरनोए सीमा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था. 25 अगस्त को ईरान में बने शहेद ड्रोन के यूक्रेनी हिस्से में टकराने के बाद मोल्दोवा ने अपनी वल्कनेस्टी सीमा चौकी पर भी गतिविधियां रोक दीं.

क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन और जेलेंस्की के पास आ रहे हैं ट्रंप के ‘खास सिपहसालार’

धमाके की आवाज सुनाई दें तो शांत रहे

मोल्दोवा की सीमा पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि अगर उन्हें ड्रोन के धमाके की आवाज सुनाई दें तो वे शांत रहें और सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं. दूसरी ओर सीमा चौकी पर ड्रोन के धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद राष्ट्रपति माया संदू ने रूस की निंदा की और कहा कि मास्को का क्रूर युद्ध अब हमारी सीमाओं तक पहुंच रहा है. फेसबुक की एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब रूसी ड्रोन और मिसाइलें मौत का तांडव कर रही हों तो उस वक्त खतरे को नकारना अपने ही लोगों की सुरक्षा के बजाय धोखे को चुनना है.

सीमा चौकी को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया

वहीं, पिछले हफ्ते यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि देश के पूर्वी हिस्से में डेन्यूब नदी के किनारे NATO सदस्य रोमानिया के साथ लगती सीमा चौकी को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया. साथ ही निर्यात के बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया. मास्को ने युद्ध के दौरान बार-बार यूक्रेन के नदी बंदरगाहों को निशाना बनाया है. दूसरी तरफ रोमानिया ने बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक ड्रोन घुसपैठ के मामलों में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी हुई है और उसके इलाके में मिले ड्रोन मलबे की संख्या से भी दोगुनी हो गई है. टस्क कई हफ्तों से चेतावनी दे रहे हैं कि रूस निकट भविष्य में पोलैंड के अलावा एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया के खिलाफ सीमित सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

‘युद्ध के अंत की शुरुआत’, रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?