Home Top News शुरुआत करेंगे श्री गणेश करेंगे! रूसी राजदूत का दिखा अलग अंदाज; सुदर्शन मिशन में दिलचस्पी

शुरुआत करेंगे श्री गणेश करेंगे! रूसी राजदूत का दिखा अलग अंदाज; सुदर्शन मिशन में दिलचस्पी

by Live Times 21 August 2025, 9:49 AM IST (Updated 21 August 2025, 9:50 AM IST)
21 August 2025, 9:49 AM IST (Updated 21 August 2025, 9:50 AM IST)
Roman Babushkin On PM Sudarshan Mission

Roman Babushkin On PM Sudarshan Mission: 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से Sudarshan Chakra Mission की घोषणा की थी. रूस ने इस मिशन को सराहा है.

Roman Babushkin On PM Sudarshan Mission: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सुदर्शन चक्र मिशन का एलान किया था, जो भारत की नई रक्षा प्रणाली है. अब इस मिशन में रूस ने दिलचस्पी दिखाई है. इसके लिए रूसी दूतावास के उप-प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने इस सिस्टम में रूसी साझेदारी की उम्मीद जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की जिसमें उन्होंने हिंदी में बात की है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी टैरिफ पर भी खुलकर बात की है.

रूस ने दिखाई दिलचस्पी

बता दें कि पीएम की ओर से सुदर्शन चक्र मिशन का एलान के बाद से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इसमें रूस भी दिलचस्पी दिखा रहा है. ये मिशन का उद्देश्य भारत की नई रक्षा प्रणाली को लेकर किया गया है. इसके तहत भारत अपने दुश्मनों के हवाई हमलों से न केवल बचेगा बल्की उलटा इस हमले का जवाब भी देगा. इस मिशन में दिलचस्पी दिखाते हुए रूसी दूतावास के मिशन उप-प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने भी इस बात का जिक्र किया है. इस दौरान उन्होंने भारत के आयरन डोम मिशन सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम में रूसी साझेदारी की बात की. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस सिस्टम के विकास में रूसी उपकरण शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: 3 घंटे की बैठक के बाद भी नहीं हुआ सीजफायर का एलान, कुछ मुद्दों पर बनी सहमति; पुतिन ने दिया न्योता

हिन्दी में बोले रूसी दूतावास के उप-प्रमुख

इस बीच उन्होंने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसकी शुरुआत उन्होंने हिन्दी में बोलते हुए की. उन्होंने इस दौरान लोगों का स्वागत भी हिन्दी में ही किया. मीडिया से बातचीत शुरू करते ही उन्होंने कहा शुरुआत करेंगे… श्री गणेश करेंगे!

ट्रंप टैरिफ पर भी दिया बयान

इस दौरान उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के रूसी तेल खरीदने को रोकने के लिए अमेरिकी दवाब बनाना गलत है. उन्होंने इसे मामले पर आगे कहा कि ये वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: भारत से पंगा लेना पड़ सकता है अमेरिका को भारी, पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप को दी चेतावनी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?