Home Top News Times Square में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, अफरा-तफरी में भागे लोग; देखें वीडियो

Times Square में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, अफरा-तफरी में भागे लोग; देखें वीडियो

by Preeti Pal 19 June 2026, 9:45 AM IST
19 June 2026, 9:45 AM IST
Times Square में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, डर के मारे अफरा-तफरी में भागे लोग; देखें वीडियो

Times Square: न्यूयॉर्क के फेमस टाइम्स स्क्वायर में गुरुवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया. दुनिया भर से आए टूरिस्ट्स और लोकल लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. पुलिस के मुताबिक, घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, उसकी हालत को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ये घटना लोकल टाइम के मुताबिक, दोपहर करीब 3:40 बजे हुई. खास बात ये है कि कुछ ही टाइम पहले न्यूयॉर्क निक्स की एनबीए चैंपियनशिप जीत का जश्न मनाने के लिए शहर में बड़ी परेड निकाली गई थी. इस प्रोग्राम के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इसके बावजूद गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, टाइम्स स्क्वायर में मौजूद लोग घबराकर सेफ जगहों की तरफ दौड़ पड़े. कई लोग दुकानों और बिल्डिंग्स के अंदर छिपते नजर आए. वहीं, कुछ लोग सड़क किनारे छिपने की कोशिश करते दिखे. आई विटनेसेस के मुताबिक, गोली चलने के बाद संदिग्ध मौके से भागने लगा. हालांकि, इलाके में पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि जिस जगह गोलीबारी हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी.

यूक्रेन ने मॉस्को में मचाई तबाही, तेल रिफाइनरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, सभी एयरपोर्ट बंद

फीफा की वजह से भीड़

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि इन दिनों शहर में फीफा वर्ल्ड कप की वजह से बहुत ज्यादा टूरिस्ट्स आए हुए हैं. ऐसे में टाइम्स स्क्वायर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई ये घटना लोगों के लिए चिंता की बात है. दिलचस्प बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब हाल के दिनों में टाइम्स स्क्वायर गोलीबारी की वजह से सुर्खियों में आया हो. कुछ दिन पहले, 16 जून को भी न्यूयॉर्क निक्स की एनबीए जीत के बाद जश्न के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई थी. उस टाइम हजारों फैंस जीत का जश्न मना रहे थे. तभी अचानक चली गोलियों ने पूरे माहौल को बदलकर रख दिया.

किसे आई चोट?

उस घटना में एक 17 साल का लड़का घायल हो गया था. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 42वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे के पास कम से कम सात गोलियों की आवाज सुनी गई थी. वहीं, पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति के पास से भरी हुई बंदूक भी बरामद की थी. फिलहाल गुरुवार की गोलीबारी को लेकर जांच जारी है. पुलिस आगे की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. न्यूयॉर्क के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसों में शामिल टाइम्स स्क्वायर में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सिक्योरिटी को लेकर नई बहस छेड़ रही हैं.

ड्रैगन का खौफ या ट्रंप का दांव? ताइवान के 14 अरब डॉलर के हथियारों पर सस्पेंस!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?