Home Top News Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर दागे सैकड़ों ड्रोन, हमले में 6 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर दागे सैकड़ों ड्रोन, हमले में 6 लोगों की मौत

by Amit Dubey 16 August 2026, 4:33 PM IST
16 August 2026, 4:33 PM IST
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते पांच वर्षों से युद्ध जारी है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को रोकने की कोशिश कई बार कोशिश भी कर चुके हैं, लेकिन यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ताजा मामला यूक्रेन के द्वारा रूस पर सैकड़ों ड्रोन अटैक का है. जी हां, रविवार को यूक्रेन ने रूस पर सैकड़ों ड्रोन से हमले किए. युद्ध के दौरान कीव के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है.

यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट कर दिए- रूस

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कीव ने रूस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. लंबी दूरी की मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल करके सैन्य उद्योगों और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही, ‘वाइल्डबेरीज’ (Wildberries) के बड़े गोदामों पर भी लगातार हमले किए गए हैं, जिससे रूस की इस बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी का अरबों डॉलर का सामान जलकर खाक हो गया है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने रात भर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट कर दिए. मास्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की ओर बढ़ते हुए लगभग 600 ड्रोन का पता चला, जिनमें से एक-तिहाई को मास्को क्षेत्र के ऊपर ही नष्ट कर दिया गया.

यूक्रेन के हमले में 6 लोगों की मौत

स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि मास्को क्षेत्र में एक निजी घर पर यूक्रेनी ड्रोन गिरने से 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि यूक्रेनी हमले के कारण पोडोलस्क शहर में ‘वाइल्डबेरीज’ के गोदाम में आग लग गई.

स्थानीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसार ने बताया कि रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. 150 से ज्यादा ड्रोन से किए गए इस हमले में कई घर और एक रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए और जंगल में आग लग गई.

रूसी हमले में दो की मौत 14 घायल- जेलेंस्की

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रूसी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. उन्होंने यह भी कहा कि सुमी शहर में एक और व्यक्ति की मौत हुई है.

स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख इवान फेडोरोव ने बताया कि यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिज्जिया इलाके में एक घर पर रूसी हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई. यूक्रेन की राजधानी कीव में कई और हमलों के कारण आग लग गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए.

जेलेंस्की ने कहा, “रूसी अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों से जहां भी पहुंच सकते हैं, वहां वे आम लोगों के बुनियादी ढांचे पर हमला करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “आज सुबह से ही कई इलाकों में हवाई हमले के अलर्ट जारी हैं, रूसियों ने ड्रोन का एक और जत्था भेजा है.”

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने क्रिवी रिह में एक मेटलर्जिकल प्लांट और कीव में कई सैन्य-औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइलों का निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री भी शामिल है. देश में बनी ये मिसाइलें रूस पर यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों के लिए तेजी से अहम होती जा रही हैं. जेलेंस्की ने शनिवार को घोषणा की कि कीव ने इन हथियारों का इस्तेमाल करके समारा में एक रॉकेट रिसर्च और प्रोडक्शन सेंटर पर हमला किया, जो यूक्रेनी सीमा से लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दूर है.

लेबनान पर इजराइल की भीषण बमबारी, 9 की मौत, यमन में भी गोलाबारी, सुरक्षाकर्मी की गई जान

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?