Iran Nuclear Sites: अमेरिका और ईरान में आखिरकार शांति समझौता हो चुका है. इस समझौते के तहत 14 सूत्रीय मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका सबसे जरूरी बिंदू है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार न बनाने के लिए सहमत हो गया. अब अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने US सांसदों को एक प्राइवेट ब्रीफिंग में बताया कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के अधिकारी ईरान की न्यूक्लियर साइट्स का निरीक्षण करेंगे.
UN और US अधिकारी करेंगे जांच
स्टीव विटकॉफ ने कहा ईरान संयुक्त राष्ट्र की न्यूक्लियर वॉचडॉग एजेंसी को अपनी न्यूक्लियर साइट्स की जांच करने, तेहरान के एनरिच्ड मटीरियल की जगहों की पहचान करने और उन्हें उजागर करने का काम शुरू करने के लिए बुलाएगा. व्हाइट हाउस ने इनविटेशन के बारे में सवालों का सीधे जवाब नहीं दिया, लेकिन व्हाइट हाउस की स्पोक्सपर्सन ओलिविया वेल्स ने कहा कि एग्रीमेंट के तहत ईरान को “लिखकर अपने न्यूक्लियर एम्बिशन को छोड़ने का कमिटमेंट करना होगा.”
उन्होंने ब्रीफिंग में लेटर और इनविटेशन के होने का भी खुलासा किया. विटकॉफ ने कांग्रेस लीडरशिप और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी कमेटियों के सदस्यों को बताया कि US ने ईरान के साथ जो मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग किया था, उसमें कोई साइड डील शामिल नहीं थी, लेकिन तेहरान और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के बीच आमंत्रण देने वाला एक साइड लेटर तैयार किया गया था. विटकॉफ ने कहा कि IAEA के डायरेक्टर-जनरल राफेल मारियानो ग्रॉसी को लिखे लेटर से वह US न्यूक्लियर इंस्पेक्टरों को तेहरान भेज सकेंगे.
एग्रीमेंट में क्या लिखा
बता दें, ईरान का न्यूक्लियर हथियार बनाना ही इस पूरे युद्ध का मुख्य कारण था, जिस पर सहमति बनने के बाद दोनों के बीच डील हुई. US-ईरान एग्रीमेंट में कहा गया है कि ईरान के बहुत ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को कम से कम इंटरनेशनल सुपरविजन में डाइल्यूट किया जाना चाहिए. इसमें यह भी कहा गया है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार न तो खरीदेगा और न ही डेवलप करेगा. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) साइट पर जाकर अपनी देखरेख में यूरेनियम डाउन-ब्लेंडिंग की प्रक्रिया पूरी कराएगी. ईरान अपने परमाणु संवर्धन को रोकने और न्यूक्लियर साइटों को नष्ट करेगा. इससे ईरान को वाशिंगटन की ओर से एक बड़ी रियायत के रूप में तुरंत अपना तेल स्वतंत्र रूप से बेचने की अनुमति मिल गई है.
आज का कार्यक्रम टला
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को रोकने के लिए समझौते पर डिजिटली साइन हो चुके हैं. आज, शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक कार्यक्रम में एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जाने थे, लेकिन फिलहाल यह कार्यक्रम टाल दिया गया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि कुछ लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण यह कार्यक्रम टाल गया है.
Times Square में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, अफरा-तफरी में भागे लोग; देखें वीडियो
News Source: PTI
