Home लाइफस्टाइल सगाई में दिखना है सबसे खास? ये 6 Outfit आइडियाज बना देंगे आपके स्पेशल दिन को और भी यादगार

सगाई में दिखना है सबसे खास? ये 6 Outfit आइडियाज बना देंगे आपके स्पेशल दिन को और भी यादगार

by Preeti Pal 19 June 2026, 11:04 AM IST (Updated 20 June 2026, 12:08 PM IST)
19 June 2026, 11:04 AM IST (Updated 20 June 2026, 12:08 PM IST)
सगाई में दिखना है सबसे खास? ये 6 Outfit आइडियाज बना देंगे आपके स्पेशल दिन को और भी यादगार

Sagai Outfit Ideas: सगाई किसी भी शादी की शुरुआत का सबसे खूबसूरत पल होता है. अंगूठियां पहनाना, फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती करना, ढेर सारी तस्वीरें और नए रिश्ते की खुशियां, सब कुछ इस दिन को बहुत खास बना देता है. लेकिन इन सबके बीच एक सवाल हे होने वाली दुल्हन के मन में आता है कि, आखिर सगाई में पहनें क्या? अच्छी बात ये है कि सगाई के लिए कोई फिक्स ड्रेस कोड नहीं होता. यही वजह है कि आप अपनी पसंद, स्टाइल और कम्फर्ट के हिसाब से कोई भी आउटफिट पहन सकती हैं. चाहे आप पारंपरिक लुक पसंद करती हों या फिर मॉडर्न फैशन की दीवानी हों, हर किसी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. अगर आप भी अपनी सगाई के लिए आउटफिट ढूंढ़ रही हैं, तो डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

सीक्विन लहंगा

अगर आप सगाई में रॉयल लुक चाहती हैं तो एम्बेलिश्ड या सीक्विन वर्क वाला लहंगा बेस्ट रहेगा. ये आउटफिट्स ब्राइडल लुक और पार्टी वाइब्स के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाता है. आजकल पर्ल वर्क, स्टोन एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन डिटेलिंग वाले लहंगे काफी ट्रेंड में हैं.

स्कर्ट सेट

अगर आप कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो कॉर्सेट और स्कर्ट सेट आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. पिछले कुछ टाइम में ये स्टाइल प्री-वेडिंग फंक्शन्स का नया फैशन स्टेटमेंट बन चुका है.

Banarasi Saree के साथ सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग से पाएं रॉयल लुक; हर फंक्शन में दिखेंगी परफेक्ट

क्लासिक साड़ी

कुछ लड़कियों के लिए साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं बल्कि एक इमोशन होती है. अगर आप उनमें शामिल हैं जो सगाई में साड़ी पहनने का सपना देखती हैं, तो ये एवरग्रीन ऑप्शन है.

गाउन

सगाई में गाउन पहनना अब आम बात हो चुकी है. कई होने वाली दुल्हनें अपने खास दिन के लिए खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले गाउन सिलेक्ट करती हैं. पफ स्लीव्स, केप डिटेलिंग और फ्लोर-लेंथ डिजाइन्स वाले गाउन आपको एक प्रिंसेस जैसा लुक दे सकते हैं.

अनारकली सूट

फैशन ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन अनारकली का अट्रैक्शन कभी कम नहीं होता. ये उन लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं. जरी, जरदोजी और हैंड एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट बहुत रॉयल लुक देते हैं.

मॉडर्न साड़ी

अगर आप साड़ी लुक चाहती हैं लेकिन बार-बार पल्लू संभालने की टेंशन नहीं, तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी और साड़ी गाउन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. ये आउटफिट्स ट्रेडिशनल साड़ी लुक और कंफर्ट, दोनों देगा.

हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले 5 Anklets डिज़ाइन, आपके लुक को भी बना देंगे खास

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?