Jharkhand News : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने विधानसभा तक मार्च किया. इस दौरान अभ्यर्थी विधानसभा परिसर तक पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को पहली बार लाठीचार्ज करना पड़ा. बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान कई सारे स्टूडेंट घायल भी हुए हैं और अब दोनों पक्षों के बीच में तनाव काफी बढ़ गया है.
सुरक्षा व्यवस्था की गई चाक चौबंद
वहीं, विधानसभा मार्च को लेकर आंदोलनकारी छात्र संगठन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. स्टूडेंट को 10 बजे से पहले पुरानी विधानसभा के पास जमा होने के लिए कहा गया था. इसके बाद नई विधानसभा की तरफ उनका शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च किया. दूसरी ओर विधानसभा मार्च को देखते हुए रांची प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. इसके अलावा प्रशासन ने परिसर के करीब 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी.
VIDEO | Job aspirants protesting exam irregularities face water cannons as they attempt to breach barricades near Jharkhand assembly.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fCxeDWzJ0Z
थ्री लेयर्ड बैरिकेडिंग को भी तोड़ा
जब छात्र झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे छात्रों को थ्री लेयर्ड बैरिकेडिंग भी नहीं रोक पाई. वह बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए और इस दौरान उन्हें वाटर कैनन की बौछारों का भी सामना करना पड़ा. इसके अलावा हाथों में तिरंगा और प्लेकार्ड लिए प्रदर्शनकारी नाचते हुए भी नजर आए. खास बात ये है कि विधानसभा मार्च मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के मौके पर निकाला गया. JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो इस मुद्दे को लेकर पिछले 9 दिनों से अनशन पर बैठे हैं और उनका 10.5 किलो वजन घट गया है. इसके कारण वह एंबुलेंस में बैठकर इस मार्च में शामिल हुए और इस दौरान उनके हाथ में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर भी नजर आई.

शांति बनाए रखने में हमारी मदद करें
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हैं और हम सभी से अपील करते हैं कि वे शांति बनाए रखने में हमारी मदद करें. उन्होंने आगे कहा कि हम उन लाखों स्टूडेंट्स की आवाज उठा रहे हैं जो अपने सपनों और करियर के लिए लड़ रहे हैं. हालांकि, मेरी सेहत लगातार बिगड़ रही है.
झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, सरकार के प्रस्ताव पर उठे सवाल
