Bridal Outfit: शादी के आउटफिट में गोल्ड का अपना ही जलवा है. लहंगा हो, साड़ी हो या अनारकली, गोल्डन डिटेलिंग किसी भी लुक को रिच और रॉयल बना सकती है. लेकिन गोल्ड अकेले ही अच्छा नहीं लगता. असली कमाल तब होता है, जब इसे सही रंग के साथ पेयर किया जाए. गलत कलर के साथ गोल्ड थोड़ा ज्यादा चमकीला लग सकता है. सही कॉम्बिनेशन इसे डिजाइनर लुक देता है. ऐसे में अगर आप भी अपने ब्राइडल वॉर्डरोब में गोल्ड को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो इन कलर कॉम्बिनेशन पर नजर डालें.
गोल्ड और व्हाइट
व्हाइट कलर गोल्ड की चमक को बैलेंस करता है. दोनों साथ मिलकर बहुत ही क्लीन और एलिगेंट लुक देते हैं. आइवरी और गोल्ड का लहंगा, साड़ी या एंगेजमेंट आउटफिट खासतौर पर डे फंक्शन के लिए अच्छा रहता है.

गोल्ड और ब्लैक
ब्लैक और गोल्ड का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. ब्लैक गोल्ड की चमक को और शानदार बनाता है, जिससे जरी, सीक्विन और मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है. रिसेप्शन, संगीत या आफ्टर पार्टी के लिए ये कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट रहता है.
गोल्ड और नेवी
अगर लाल से हटकर ट्रेडिशनल लेकिन रिच लुक चाहिए, तो नेवी और गोल्ड चुनें। नेवी का डीप शेड गोल्डन वर्क को बहुत खूबसूरती से उभारता है। नेवी-गोल्ड लहंगा या अनारकली किसी भी इवनिंग फंक्शन में बेहद रॉयल लगेगा।
गोल्ड और ब्राउन
चॉकलेट, वॉलनट या चेस्टनट ब्राउन के साथ गोल्ड बहुत खूबसूरत लगता है. यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल लाल का शानदार ऑप्शन बन सकता है. एंटीक गोल्ड जरी वाला ब्राउन लहंगा या साड़ी इंटिमेट वेडिंग और रिसेप्शन के लिए बढ़िया है.
पैरों की खूबसूरती में लगाएं स्टाइल का तड़का, ये Silver Bichiya डिजाइन हैं हर किसी के लिए परफेक्ट

गोल्ड और येलो
येलो और गोल्ड साथ मिलकर परफेक्ट ग्लो देते हैं. ये कॉम्बिनेशन हल्दी, डे टाइम फंक्शन और स्प्रिंग वेडिंग के लिए बढ़िया है. ये थोड़ा बोल्ड लुक देता है, लेकिन सही स्टाइलिंग के साथ काफी फ्रेश लगता है.
गोल्ड और एमराल्ड ग्रीन
एमराल्ड ग्रीन और गोल्ड का रिश्ता पुराना और बहुत खूबसूरत है. गहरा हरा रंग गोल्ड की चमक को बैलेंस करता है. दोनों कलर मिलकर शाही लुक देते हैं. विंटर वेडिंग या नाइट फंक्शन के लिए ये कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है.
गोल्ड और रेड
रेड और गोल्ड इंडियन ब्राइडल फैशन की सबसे बड़ी पहचान है. लाल लहंगे या साड़ी पर गोल्डन जरी, जरदोजी या एम्ब्रॉयडरी का काम दुल्हन के लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल और ग्रैंड बना देता है. अगर क्लासिक ब्राइडल लुक चाहिए, तो इस कॉम्बिनेशन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है.

गोल्ड और पिंक
ब्लश, रोज या फ्यूशिया, पिंक के हर शेड के साथ गोल्ड का अलग मूड बनता है. ब्लश पिंक और एंटीक गोल्ड काफी सॉफ्ट और एलिगेंट दिखते हैं. वहीं, ब्राइट पिंक संगीत या मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए ज्यादा यूथफुल फील देता है.
दर्जी के पास जाकर सूट सिलवाने से पहले देख लें मोहरी के ये 6 डिजाइन, हर लुक लगेगा स्टाइलिश
