Home Latest News & Updates जालुकबारी से छठी बार हुंकार: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लाव-लश्कर के साथ भरा नामांकन

जालुकबारी से छठी बार हुंकार: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लाव-लश्कर के साथ भरा नामांकन

by Sanjay Kumar Srivastava 20 March 2026, 8:39 PM IST (Updated 23 March 2026, 1:36 PM IST)
20 March 2026, 8:39 PM IST (Updated 23 March 2026, 1:36 PM IST)
जालुकबारी से छठी बार हुंकार: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लाव-लश्कर के साथ भरा नामांकन, मां का लिया आशीर्वाद

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार छठी बार जालुकबारी से शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया.

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार छठी बार जालुकबारी से शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा, बेटे नंदिल बिस्वा सरमा, भाजपा के गौहाटी लोकसभा सांसद बिजुली कलिता मेधी और गुवाहाटी के मेयर मृगेन सरानिया भी थे. नामांकन दाखिल करने के लिए सीएम बड़े जुलूस के साथ पहुंचे. रास्ते में पारंपरिक ‘गायन-बयान’ (पारंपरिक भक्ति कलाकारों का एक समूह), बिहू नर्तक और ढोल वादकों ने उनका स्वागत किया. पर्चा दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी मां मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया.

तीन सभाओं को संबोधित करेंगे मोदी

उन्होंने कहा कि उनके लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रचार करना संभव नहीं होगा, क्योंकि उन्हें प्रचार के लिए अन्य सीटों पर जाना होगा. पार्टी कार्यकर्ता मेरे अभियान का ध्यान रखेंगे. मैं भी जाने की कोशिश करूंगा और रिनिकी (उनकी पत्नी) भी कुछ स्थानों का दौरा करेंगी. उन्होंने कहा कि वह एक साथ पांच से छह बैठकों को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय नेताओं के प्रचार के बारे में सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन सभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह से आठ सभाओं को संबोधित करेंगे. योजना को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार शाम एक बैठक भी होगी.

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च

सरमा ने 2001 से गौहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत जलुकबरी का प्रतिनिधित्व किया है और चुनाव में लगातार छठी बार इसे बरकरार रखना चाहते हैं. उन्होंने पहली बार 1996 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट से चुनाव लड़ा था. दिवंगत एजीपी नेता भृगु कुमार फुकन से 17,000 वोटों से हार गए थे, लेकिन 2001 में उन्होंने यह सीट उनसे छीन ली और 10,000 के अंतर से जीत हासिल की. सरमा की जीत का सिलसिला जारी रहा और प्रत्येक चुनाव में जीत का अंतर बढ़ता गया. उन्होंने 2021 में 1,01,000 से रिकॉर्ड जीत हासिल की. ​​वह 2015 में भाजपा में शामिल हुए. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 मार्च थी. अगले दिन कागजात की जांच होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च है. 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

ये भी पढ़ेंः ‘राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं’, RS सांसदों की विदाई पर बोले PM, देवेगौड़ा-खड़गे की तारीफ की

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?