Home लाइफस्टाइल Formal और Casual Shirt में कम ही लोग बता पाते हैं अंतर! आपने जान लिए ये 3 भेद तो धोखा खाने से बच जाएंगे

Formal और Casual Shirt में कम ही लोग बता पाते हैं अंतर! आपने जान लिए ये 3 भेद तो धोखा खाने से बच जाएंगे

by Preeti Pal 24 April 2024, 1:02 PM IST (Updated 16 July 2025, 3:02 PM IST)
24 April 2024, 1:02 PM IST (Updated 16 July 2025, 3:02 PM IST)
shirt

Casual and Formal Shirt Difference: मैन्‍स फैशन में ‘शर्ट्स’ बहुत अहम होती हैं. हालांकि, कम ही लोग फॉर्मल और कैजुअल शर्ट में अंतर बता पाते हैं. अगर आप भी दोनों में कन्फ्यूज होते हैं तो हम फॉर्मल और कैजुअल शर्ट के 3 सबसे बड़े अंतर लेकर आए हैं.

24 April, 2024

Difference in Casual and Formal Shirt: जब भी बात फैशन की होती है तो लड़कियों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं. वहीं, मैन्स फैशन के नाम पर कुछ गिने चुने ऑप्शन ही उनके पास होते हैं. लड़कों के फैशन में सबसे खास होती हैं शर्ट जो फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह की होती हैं. हालांकि, कम ही लोग दोनों तरह की शर्ट के बीच का अंतर बता पाते हैं. आज हम आपको फॉर्मल और कैजुअल शर्ट के बीच का अंतर बताएंगे.

शर्ट्स में अंतर

सिंपल शब्दों में कहा जा सकता है कि जिन शर्ट्स को आप कैफे मीट‍िंग या दोस्त के साथ घूमने के लिए पहनते हैं, वो कैजुअल होती हैं. यानी कैजुअल मौकों पर पहने वाली कंफर्टेबल शर्ट्स. वहीं, दूसरी तरफ ऑफिशियल
मीटिंग में पहने जाने वाली शर्ट्स फॉर्मल होती हैं. अब दोनों में आसानी से समझ आने वाले अंतर भी जान लेते हैं.

चैक

जितने बड़े चैक्स शर्ट में होते जाते हैं, वो उतनी कैजुअल हो जाती है. चैक का साइज फॉर्मल शर्ट में हमेशा छोटा रहता है.

चमक

कैजुअल और फॉर्मल शर्ट में पहला अंतर शाइन का होता है. कैजुअल शर्ट में थोड़ी चमक ज्यादा होती है जिसे आप पार्टी या फिर कैजुअली पहन पाते हैं. इसके विपरीत फॉर्मल शर्ट देखने में थोड़ी सटल होती हैं.

लंबाई

फॉर्मल और कैजुअल शर्ट में एक अहम अंतर होता है दोनों की लंबाई का. अक्सर कैजुअल शर्ट कम लंबी होती हैं क्‍योंकि ज्यादातर लोग अपने कंफर्ट की वजह से उसे पैंट के अंदर टक नहीं करते. वहीं, फॉर्मल शर्ट थोड़ी लंबी होती है.

यह भी पढ़ें : जानिए फैशन, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?