Home लाइफस्टाइल मुंबई की चकाचौंध से दूर Yami Gautam का पहाड़ी घर, 100 साल पुरानी विरासत में बसता है असली सुकून

मुंबई की चकाचौंध से दूर Yami Gautam का पहाड़ी घर, 100 साल पुरानी विरासत में बसता है असली सुकून

by Preeti Pal 5 October 2026, 7:43 PM IST (Updated 5 October 2026, 7:46 PM IST)
5 October 2026, 7:43 PM IST (Updated 5 October 2026, 7:46 PM IST)
मुंबई की चकाचौंध से दूर Yami Gautam का पहाड़ी घर, 100 साल पुरानी विरासत में मिलेगा 'धुरंधर' के डायरेक्टर को सुकून

Yami Gautam Himachal Home: बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में जहां सितारों के आलीशान अपार्टमेंट और लग्जरी बंगलों की चर्चा होती रहती है, वहीं एक्ट्रेस यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश वाला घर इन सबसे बिल्कुल अलग है. करीब 100 साल पुराना ये हेरिटेज हाउस अपनी खूबसूरती के लिए तो खास है ही, इसकी सादगी और नेचर से जुड़ी लाइफस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी का ये घर हिमाचल प्रदेश के मंडी के गोहर इलाके में है. ये करीब 25 एकड़ में फैली संपत्ति का हिस्सा है. इसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, ये वैल्यूएशन यामी या उनके परिवार ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं की है.

यामी का खूबसूरत आशियाना

यामी के इस घर की सबसे खास बात इसका ट्रेडिशनल हिमाचली डिजाइन है. घर में लकड़ी और पत्थर का खूब इस्तेमाल किया गया है. मोटी पत्थर की दीवारें, पुराने लकड़ी के बीम, ढलानदार छत और बड़ी खिड़कियां इसे किसी पुराने पहाड़ी महल जैसा लुक देती हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि घर में मॉडर्न लग्जरी का तड़का लगाने के बजाय इसकी पुरानी पहचान को बरकरार रखा गया है. यामी ने ट्रेडिशनल ढलानदार छत और घर के पुराने हिस्सों को संभालकर रखा है. इस वजह से घर में पहुंचते ही पहाड़ों वाला सुकून महसूस होता है.

किचन का फर्श दिखेगा सबसे हटके! इन 5 Tile Designs से घर की रसोई को दें स्टाइलिश लुक

अपना ऑर्गेनिक गार्डन

ये सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि एक तरह का नेचर रिट्रीट भी है. प्रॉपर्टी में ऑर्गेनिक किचन गार्डन और ग्रीनहाउस भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां सेब, आलू, प्लम, अदरक, नींबू जैसी चीजें उगाई जाती हैं. यानी मुंबई की भागदौड़ के बीच यामी और उनके परिवार के पास ऐसा ठिकाना है, जहां सुबह का नजारा किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगता.

इसी घर में हुई थी शादी

यामी गौतम और ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर के लिए ये घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि खास यादों से जुड़ा आशियाना है. दोनों ने जून 2021 में हिमाचल प्रदेश में बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. यामी का हिमाचल से बचपन से ही गहरा रिश्ता रहा है. वो अक्सर यहां की अपनी यादों और नेचर लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं.

यहीं बसेंगे यामी और आदित्य?

यामी और आदित्य के हिमाचल में ज्यादा समय बिताने की खबरों के बाद ये चर्चा तेज हुई कि शायद दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल में रहने का फैसला कर सकते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल इतना जरूर है कि यामी का ये 100 साल पुराना पहाड़ी घर बॉलीवुड की चमक-दमक से बिल्कुल अलग एक ऐसी दुनिया दिखाता है, जहां लकड़ी-पत्थर की खूबसूरती, हरियाली और सादगी मिलकर जिंदगी को थोड़ा और सुकून भरा बना देती है.

घर का फ्रंट लगेगा सबसे अलग, ये 6 Jali Designs देंगे आपके आशियाने को देसी और स्टाइलिश लुक

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?