Home लाइफस्टाइल Navratri 2024 Special: व्रत में बार-बार लगने वाली भूख को शांत कर देगा राजगिरा पराठा, नोट करें रेसिपी

Navratri 2024 Special: व्रत में बार-बार लगने वाली भूख को शांत कर देगा राजगिरा पराठा, नोट करें रेसिपी

by Pooja Attri 12 April 2024, 5:09 PM IST (Updated 19 September 2025, 11:49 AM IST)
12 April 2024, 5:09 PM IST (Updated 19 September 2025, 11:49 AM IST)
paratha

Paratha recipe for vrat: आज हम आपके लिए नवरात्रि स्पेशल राजगिरा पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये पराठा स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ भूख को भी मेंटेन करके भी रखता है. आइए जानते हैं कैसे बनाएं राजगिरा पराठा.

12 April, 2024

How to make rajgira paratha for vrat: नवरात्रि के नौ दिनों में ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं और फलाहार ग्रहण करते हैं. ऐसे में व्रतधारी रोजाना आलू, कुद्दू की पकौड़ी और समा के चावल खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी व्रत में रेगुलर खाने से बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए नवरात्रि स्पेशल राजगिरा पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये पराठा स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ भूख को भी मेंटेन करके भी रखता है. चलिए जानते हैं सिंपल स्टेप्स में राजगिरा पराठा कैसे बनाएं.

राजगिरा पराठा बनाने के लिए सामग्री-

  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 मीडियम उबले हुए आलू
  • हरा धनिया 1/2 कप बारीक कटा
  • 2 बारीक कटी हुई मिर्च
  • अदरक कसा हुआ
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1 बड़ा चम्मच ⁠जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच ⁠लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप कुटी हुई मूंगफली (भुनी हुई)
  • 1 से 1/2 कप राजगिरा
  • 2 बड़े चम्मच ⁠देसी घी
  • 2 चम्मच दही

ऐसे बनाएं राजगिरा पराठा

  1. सबसे पहले एक परात में सारी चीजें डालें.
  2. अब इन सारी चीजों को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें.
  3. इसका आटा गूंथने के लिए पानी की जरूरत नहीं पड़ती.
  4. अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाएं और हथेली से गोल कर लें.
  5. फिर चकले-बेलन की मदद से पराठा बेल लें.
  6. अब पराठे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें.
  7. बस तैयार है आपका फलाहारी राजगिरा पराठा.
  8. अब इसको दही और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?