Home Lifestyle एवरग्रीन Nail Polish कलर्स, जो कभी नहीं होते पुराने! इन 6 रंगों के साथ अपने हाथों को दें क्लासी लुक

एवरग्रीन Nail Polish कलर्स, जो कभी नहीं होते पुराने! इन 6 रंगों के साथ अपने हाथों को दें क्लासी लुक

by Preeti Pal
0 comment
एवरग्रीन Nail Polish कलर्स, जो कभी नहीं होते पुराने! आप भी इन 6 रंगों के साथ अपने हाथों को दें क्लासी लुक

Classic Nail Polish Shades: अगर आप भी नेल पॉलिश के कलर्स को लेकर कन्फ्यूज़ रहती है तो, आज आपके लिए कुछ एवरग्रीन शेड्स लेकर आए हैं. ये नेल पॉलिश कलर्स कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाते.

9 February, 2026

सैलून की कुर्सी पर बैठते ही कई नेल पॉलिश शेड्स आंखों के सामने आते हैं. तब हर लड़की यही सोचती है कि, पिंक लगाऊं या रेड? या फिर इस बार कुछ हटकर ट्राई करूं? ये कन्फ्यूज़न अक्सर हमें गलत कलर की तरफ ले जाती है. अगर आप भी इस कन्फ्यूजन से बचना चाहती हैं, तो बेहतर है कि आप उन क्लासिक रंगों को चुनें जो सालों से फैशन की दुनिया पर राज कर रहे हैं. ये क्लासिक नेल पॉलिश कलर्स हर मौसम और हर मौके पर अच्छे लगते हैं.

कार्डिनल रेड

लाल रंग कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकता. ये सिर्फ एक कलर नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस का सिंबल है. यही वजह है कि हर लड़की को कार्डिनल रेड काफी पसंद आता है. ये शेड जितना बोल्ड है, उतना ही ग्लैमरस भी. चाहे आप ऑफिस की किसी मीटिंग में हों या फिर शादी में, लाल रंग आपको भीड़ से अलग खड़ा करता है.

चॉकलेट ब्राउन

अगर आप कुछ डॉर्क और क्लासी चाहती हैं, तो चॉकलेट ब्राउन से बेहतर कुछ नहीं. ये कलर हर स्किन टोन पर खिलकर आता है और आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देता है. इस तरह का नेल पॉलिश कलर विंटर सीज़न के लिए एक परफेक्ट स्टेपल है, जो आपके लुक में क्वाइट लग्जरी एड कर देता है.

न्यूड शेड्स

न्यूड शेड उन लड़कियों के लिए सबसे अच्छे हैं जो ज्यादा दिखावा पसंद नहीं करतीं. आपकी स्किन टोन से मिलते-जुलते न्यूड शेड न सिर्फ आपकी उंगलियों को लंबा दिखाते हैं, बल्कि ये बहुत क्लीन और सोफिस्टिकेटेड लुक भी देते हैं.

यह भी पढ़ेंः Janhvi Kapoors के कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी, पहनकर आप लगेंगी अपने घर की रानी

एवरग्रीन ब्लैक

ब्लैक कलर अब सिर्फ गॉथिक स्टाइल तक नहीं रहा. ये एक टाइमलेस चॉइस बन चुका है. काला रंग इतना न्यूट्रल है कि ये आपके हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है. चाहे आप कैजुअल जींस पहनें या कोई इवनिंग गाउन, ब्लैक नेल्स हमेशा एक स्टेटमेंट की तरह काम करते हैं.

क्लेन ब्लू

जो लड़कियां कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, उनके लिए क्लेन ब्लू एक शानदार ऑप्शन है. ये कलर न सिर्फ एनर्जी से भरा है, बल्कि काफी रिफाइंड भी लगता है. ये नेल पॉलिश शेड समर और स्प्रिंग सीज़न में सबसे ज्यादा बेहतरीन लगता है.

बेबी पिंक

बेबी पिंक शेड की नेल पॉलिश हाथों को क्यूट और सॉफ्ट फिनिश देता है. अगर आप मिनिमलिस्ट लुक चाहती हैं, तो बेबी पिंक आपकी पहली पसंद होनी चाहिए. अच्छी बात ये है कि इस शेड को आप किसी भी रंग के आउटफिट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः खूबसूरती ऐसी कि सब देखते रह जाएं, Anarkali Suit पहनकर आप भी पार्टी में बिजली गिराएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?