Home लाइफस्टाइल Eid 2024 Outfits: ईद को खास बना देंगे पाकिस्तानी एक्ट्रेस इक़रा अज़ीज़ के ये शानदार सूट

Eid 2024 Outfits: ईद को खास बना देंगे पाकिस्तानी एक्ट्रेस इक़रा अज़ीज़ के ये शानदार सूट

by Pooja Attri 5 April 2024, 12:16 PM IST (Updated 22 September 2025, 3:21 PM IST)
5 April 2024, 12:16 PM IST (Updated 22 September 2025, 3:21 PM IST)
Ikra

Fashion styling tips: आज हम आपके लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री इक़रा अज़ीज़ से इन्स्पायर्ड आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिनको आप ईद पर पहनकर खूब जचेंगीं. चलिए देखते हैं उनके खूबसूरत लुक्स.

5 April, 2024

Iqra Aziz Hussain Inspired Outfits For Eid: इक़रा अज़ीज़ पाकिस्तान की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जिनको सीरियल ‘सुनो चंदा’ में ‘अजीया’ के रोल के नाम से जाना जाता है. जल्द ही ईद आने वाली है. ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना ईद आउटफिट नहीं चुना है तो, आज हम आपके लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री इक़रा अज़ीज़ से इन्स्पायर्ड आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिनको आप ईद पर पहनकर खूब जचेंगीं. चलिए देखते हैं इक़रा के स्टाइलिश लुक्स.

मल्टीकलर घरारा सेट

इस बेहतरीन कढ़ाई और सेक्विन वर्क वाले मल्टीकलर घरारा सेट में इक़रा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मैचिंग मांग टीका पहना है.

फ़्लोर-लेंथ अनारकली सेट

इस भारी वर्क वाले गोल्डन फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट सेट में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं. लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने चांदबाली बालियां और मैचिंग अंगूठी पहनी. साथ ही बालों को मिड पार्टिशन करके कैंडिड बन बनाया.

पलाज़ो सेट

इस फूलों वाले दुपट्टे के साथ इस गुलाबी पलाज़ो में एक्ट्रेस सुंदरता की मिसाल लग रही हैं. उन्होंने आउटफिट के साथ मैचिंग चूड़ियां, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और स्टेटमेंट स्टड्स पहनकर लुक को कंप्लीट किया है.

शरारा सेट

इस वेज कलर के गुलाबी कढ़ाई वाले शरारा सेट में इक़रा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा है. साथ ही लुक को निखारने के लिए न्यूड मेकअप को चुना है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?