Ethnic Wear For Eid Milad: फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है. तीज, रक्षाबंधन और ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार जल्द ही दस्तक देने वाला है. त्योहार सिर्फ सेलिब्रेशन का नहीं, बल्कि परिवार और अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी मौका होता है. इस दिन लड़कियां ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं जो खूबसूरत होने के साथ साथ स्टाइलिश भी लगें. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट एथनिक लुक की तलाश में हैं, तो अनारकली और शरारा सेट आपकी पहली पसंद बन सकते हैं. ये दोनों आउटफिट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते.
क्यों रहते हैं हमेशा ट्रेंड में?
अनारकली सूट भारतीय एथनिक फैशन का ऐसा हिस्सा है. इसका फ्लेयर्ड डिजाइन हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगते हैं. इसके अलावा ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल रहते है. त्योहारों पर हल्की कढ़ाई, मोती का काम, मिरर वर्क या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली बहुत एलिगेंट लुक देते हैं. ऐसे में अगर आप सिंपल लेकिन रॉयल अंदाज चाहती हैं, तो सॉफ्ट कलर के अनारकली ट्राई कर सकती हैं.

कलीदार अनारकली
आजकल कलीदार अनारकली लड़कियों को खूब पसंद आ रहे हैं. इसमें कई पैनल्स होने की वजह से आउटफिट में शानदार फ्लो आता है. नेकलाइन, स्लीव्स और बॉर्डर पर की गई बारीक कढ़ाई इन्हें और खास बना देती है. मुगलकालीन डिजाइन से प्रेरित ये स्टाइल ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देता है.
रॉयल और स्टाइलिश लुक
अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो शरारा सेट एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. फ्लेयर्ड शरारा और खूबसूरत कुर्ता मिलकर ऐसा लुक तैयार करते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ बहुत कंफर्टेबल भी होता है. यही वजह है कि लंबे समय तक चलने वाले फैमिली फंक्शन, दावत या पूजा के लिए लड़कियां इसे खूब पसंद करती हैं.

हल्की कढ़ाई
त्योहारों पर बहुत ज्यादा भारी कपड़ों की बजाय सॉफ्ट और एलिगेंट डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं. जरदोजी, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, कश्मीरी मोटिफ, गोटा वर्क और मिरर डिटेलिंग जैसे डिजाइन्स आउटफिट को क्लासी लुक देते हैं. ये बारीक काम कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाते हैं.
फ्लोरल डिजाइन का ट्रेंड
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी एथनिक फैशन का ऐसा ट्रेंड है जो हर मौसम में पसंद किया जाता है. अनारकली और शरारा सेट पर बने हल्के फूलों के डिजाइन आउटफिट में ताजगी जोड़ते हैं. दिन का फैमिली फंक्शन हों या शाम की महफिल, फ्लोरल डिटेलिंग हमेशा अच्छी लगती है.
हर Silk Saree की अलग पहचान, जानें आपकी पर्सनैलिटी से कौन सी करेगी सबसे ज्यादा मैच
