Home लाइफस्टाइल Trendy Bouse Designs: साड़ी के साथ पहनें एक्ट्रेस Rashmika Mandanna जैसे ट्रेंडी ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश

Trendy Bouse Designs: साड़ी के साथ पहनें एक्ट्रेस Rashmika Mandanna जैसे ट्रेंडी ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश

by Pooja Attri 18 April 2024, 3:32 PM IST (Updated 17 September 2025, 1:01 PM IST)
18 April 2024, 3:32 PM IST (Updated 17 September 2025, 1:01 PM IST)
rashmika

Latest bouse designs: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी ड्रेस सेंस से फैंस का दिल जीतने में कभी भी नाकामयाब नहीं रहीं. चलिए आज हम आपको रश्मिका के कलेक्शन से कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स दिखाएंगे.

18 April, 2024

Sarees bouse inspired By Rashmika Mandanna: ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ड्रेस सेंस लाजवाब है और उनका इंस्टाग्राम इसका सबूत देता है. अगर आप उनके वॉर्डरोब से कुछ शानदार ब्लाउज़ डिजाइन्स चुन सकती हैं जो आपके साड़ी लुक में चार-चांद लगा देंगे. आइए देखते हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के कुछ ट्रेंडी और आकर्षक ब्लाउज़ डिजाइन्स.

मिरर वर्क ब्लाउज

रश्मिका ने यहां सेक्विन और मिरर वर्क से सजी एक खूबसूरत ब्लश-पिंक साड़ी पहनी हुई है. उन्होंने इसे डार्क स्कूप नेकलाइन वाले मैचिंग मिरर और थ्रेडवर्क ब्लाउज के साथ पेयर किया. लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने शिमरी न्यूड मेकअप, स्लीक बन हेयरस्टाइल, क्लासिक स्टड्स और एक स्टेटमेंट रिंग्स कैरी किए.

ब्रोकेड ब्लाउज

एक्ट्रेस ने यहां बॉर्डर पर गोल्डन धारीदार कढ़ाई वाली एक आइवरी साड़ी पहनी हुई है जिसको उन्होंने एक क्लासिक वी-नेक वाले स्लीवलेस ब्रोकेड ब्लाउज के साथ पेयर किया और साथ ही ट्रेडिशनल कुंदन ज्वैलरी पहनी. लुक को सील करने के लिए उन्होंने अपने बालों को रेट्रो-स्टाइल लो पोनीटेल हेयरडू में स्टाइल किया.

वेलवेट ब्लाउज

इस कलरफुल काली ट्रान्सपेरेंट साड़ी में रश्मिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इसको सिंपल लेकिन स्टाइलिश स्लीवलेस ब्रैलेट ब्लैक वेलवेट ब्लाउज़ के साथ पेयर किया. लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स, मिडिल-पार्टेड ओपन हेयरडू और सॉफ्ट-ग्लैम मेकअप कैरी किया.

हॉटर-नैक ब्लाउज

रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर इस बेबी ऑर्किड मिरर और सेक्विन कढ़ाई वाली साड़ी में नजर आईं, जिसके साथ बैकलेस डिटेलिंग वाला हैवी-स्टड हॉल्टर-नेक ब्लाउज पहना था. लुक को सील करने के लिए उन्होंने गोल ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और बालों को मिड पार्टिशन में खुला रखा.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?