Indo Futurism Fashion: फैशन की दुनिया हर दिन बदलती है. लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो सिर्फ कपड़ों तक नहीं रहते, बल्कि एक नई सोच बन जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड शुरू हो चुका है और वो है इंडो फ्यूचरिज्म. ये सिर्फ एक फैशन स्टाइल नहीं, बल्कि इंडियन कल्चर और मॉर्डन डिज़ाइन का ऐसा शानदार कॉम्बो है, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इंडियन कल्चर से इंस्पायर
इमेजिन कीजिए कि सदियों पुरानी भारतीय कढ़ाई, मंदिरों से इंस्पायर डिज़ाइन, ट्रेडिशनल साड़ियां और कल्चर में मिली जूलरी अचानक फ्यूचर की दुनिया का हिस्सा बन जाएं. सुनने में भले ही फिल्मी लगे, लेकिन इंडो-फ्यूचरिज्म की यही सबसे बड़ी खासियत है. इसमें ट्रेडिशन और मॉर्डनिटी एक दूसरे के साथ मिलकर एक नया फैशन ट्रेंड तैयार करती हैं.

खासियत
इस स्टाइल की सबसे खास बात ये है कि ये इंडियन कल्चर को पुराने जमाने की चीज़ बनाकर नहीं दिखाता. ये ट्रेडिशनल आर्ट को नए अंदाज में पेश करता है. साड़ी की ड्रेपिंग से इंस्पायर कॉर्सेट, टेंपल जूलरी से इंस्पायर मॉर्डन एक्सेसरीज़, या फिर ट्रेडिशनल कढ़ाई को मेटैलिक फैब्रिक के साथ एड करके बिल्कुल नया लुक तैयार किया जाता है. यही वजह है कि ये फैशन यंगस्टर्स को खूब पसंद आ रहा है.
Kashmir की ‘कशीदाकारी’ में छिपी है वादी की खूबसूरती और सदियों पुरानी विरासत?
नए एक्सपेरिमेंट
आज की जेनरेशन एक तरफ अपनी रूट्स से जुड़ी रहना चाहती है, तो दूसरी तरफ नए एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं डरती. इंडो-फ्यूचरिज्म उन्हें यही फ्रीडम देता है. इसमें पुराने और नए का ऐसा बैलेंस है, जो फैशन को और भी दिलचस्प बना देता है. अब ये ट्रेंड सिर्फ शादी या बड़े फंक्शन तक ही नहीं रहा. धीरे-धीरे इसकी झलक डेली फैशन में भी दिखाई देने लगी है. मेटैलिक जैकेट, ड्रामेटिक स्लीव्स, अलग-अलग फैब्रिक, स्टेटमेंट जूलरी और ट्रेडिशनल मोटिफ्स से इंस्पायर आउटफिट्स यंगस्टर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. यह स्टाइल किसी कॉस्ट्यूम जैसा नहीं लगता, बल्कि पहनने वाले की क्रिएटिव सोच को दिखाता है.

ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री
आज बॉलीवुड स्टार्स से लेकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज तक, इंडो-फ्यूचरिज्म स्टाइल को फॉलो कर रहे हैं. ऐश्वर्या राय से लेकर, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण तक, इस तरह के आउटफिट्स के लिए अपना प्यार दिखा चुकी हैं. इंडो-फ्यूचरिज्म अब सिर्फ भारत तक नहीं रहा, बल्कि ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री का पॉपुलर ट्रेंड बन चुका है.
गर्मियों के फैशन का नया क्रश बनी Lace Dress, जानें क्यों हर लड़की की है पहली पसंद
