Kashmir Embroidery Tradition: जब भी कश्मीर का नाम लिया जाता है, आंखों के सामने बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी वादियां और रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाग नजर आने लगते हैं. लेकिन कश्मीर की असली पहचान सिर्फ उसकी नेचुरल ब्यूटी नहीं, बल्कि वहां की सदियों पुरानी हैंडीक्राफ्ट आर्ट है. इन्हीं आर्ट्स में सबसे खास है कशीदाकारी, जो आज भी दुनिया भर के फैशन लवर्स का दिल जीत रही है. कशीदाकारी सिर्फ कपड़ों पर की जाने वाली सिंपल कढ़ाई नहीं है, बल्कि ये एक ऐसी आर्ट है जिसमें कश्मीर का कल्चर, नेचर और हिस्ट्री हर धागे के साथ जिंदा हो जाता है. यही वजह है कि इसे कश्मीर की सबसे कीमती ट्रे़डिशनल आर्ट माना जाता है.
सूफी संतों से हुई शुरुआत!
कहा जाता है कि कशीदाकारी की शुरुआत फारस से आए सूफी संतों के जरिए कश्मीर में हुई थी. बाद में राजा जैन-उल-आबिदीन ने इस आर्ट को बढ़ावा दिया और इसे नई पहचान मिली. मुगल काल में ये आर्ट और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई. उस दौर में राजघरानों और शाही परिवारों के लिए तैयार किए जाने वाले पश्मीना शॉल और कपड़ों पर कशीदाकारी की जाती थी, जो शान और रॉयल्टी की निशानी मानी जाती थी.

कशीदाकारी की खासियत
कशीदाकारी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका हर डिजाइन नेचर से इंस्पायर होते है. कश्मीर की खूबसूरत वादियां, फूल, पेड़-पौधे, पक्षी और मौसम इस ऑर्ट की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं. आर्टिस्ट अपने आसपास की नेचुरल ब्यूटी को धागों के जरिए कपड़ों पर उतार देते हैं. अगर आपने कभी कश्मीरी शॉल या फिरन को गौर से देखा हो तो उस पर बने चिनार के पत्ते, बेल-बूटे, तोते, मैना, कमल, ट्यूलिप, आइरिस और बादाम जैसे डिजाइन्स ने आपका ध्यान जरूर खींचा होगा. ये सिर्फ डेकोरेशन नहीं हैं, बल्कि कश्मीर की पहचान और वहां की लाइफस्टाइल का सिंबल हैं. खासकर चिनार का पत्ता कश्मीर के कल्चर का सबसे पॉपुलर सिंबल माना जाता है.
Rath Yatra में दिखना है ट्रेडिशनल और स्टाइलिश? तो ये 6 साड़ियां बनेंगी आपकी परफेक्ट फेस्टिव साथी
अलग-अलग टेक्निक
कशीदाकारी में कई तरह की टेक्निक यूज होती है. इनमें सोजनी, आरी और तिल्ला कढ़ाई सबसे ज्यादा फेमस हैं. हर टेक्निक की अपनी अलग खूबसूरती और बारीकी होती है. एक शानदार डिजाइन तैयार करने में कई दिन, कई बार तो कई हफ्ते भी लग जाते हैं. यही वजह है कि हाथ से तैयार किए गए कशीदाकारी वाले कपड़ों की कीमत भी काफी ज्यादा होती है.

कम नहीं हुआ अट्रैक्शन
आज के टाइम में भले ही फैशन हर दिन बदल रहा हो, लेकिन कशीदाकारी का अट्रैक्शन बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है. पहले ये आर्ट सिर्फ शॉल, साड़ी और फिरन तक लिमिटेड थी. वहीं, अब बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर इसे मॉर्डन आउटफिट्स में भी शामिल कर रहे हैं. वेस्टर्न ड्रेस, को-ऑर्ड सेट, जैकेट, कुर्ती और यहां तक कि हैंडबैग्स पर भी कश्मीरी कशीदाकारी की झलक देखने को मिलती है. ट्रेडिशनल डिजाइन्स को नए कलर्स और मॉर्डन स्टाइल के साथ यूज किया जा रहा है, जिसे यंग जेनेरेशन भी इसे खूब पसंद कर रही है.
टिकाऊ फैशन
आज जब दुनिया तेजी से फास्ट फैशन की तरफ बढ़ रही है, तब कशीदाकारी लोगों को स्लो और टिकाऊ फैशन की याद दिलाती है. मशीन से बने कपड़ों की भीड़ में हाथों से तैयार किया गया हर एक डिजाइन अपनी अलग कहानी कहता है. इसमें कलाकार की मेहनत और सालों का एक्सपीरियंस क्लियर दिखाई देता है. यही वजह है कि कशीदाकारी आज सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं, बल्कि भारत के कल्चरल हेरिटेज का खास हिस्सा बन चुकी है.
