Khushi Kapoor Saree: बॉलीवुड की नई फैशन आइकन बन चुकीं खुशी कपूर अपने शानदार एथनिक लुक्स की वजह से फैंस की फेवरेट बन रही हैं. खासकर जब बात साड़ियों की हो, तो खुशी हर बार ऐसा लुक फ्लॉन्ट करती हैं जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. उनकी साड़ियां मॉडर्न ग्लैमर और ट्रेडिशनल स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाती हैं. अगर आप भी उनकी तरह परफेक्ट दिखना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में इन साड़ियों को जरूर जगह दें.

ब्लश पिंक साड़ी
सबसे पहले बात करें उनके ब्लश पिंक पर्ल एम्बेलिश्ड साड़ी लुक की, तो ये सॉफ्ट और एलिगेंट फैशन का बेस्ट एग्जांपल है. पर्ल की बारीक कढ़ाई से सजी ये साड़ी बहुत रॉयल लुक दे रही है. इसके साथ खुशी की स्टाइलिंग पूरे लुक को और खास बना रही है.

सीक्विन ड्रेप्ड
अगर आपको चमक-दमक पसंद है, तो खुशी का पिंक सीक्विन ड्रेप्ड सेट आपके लिए परफेक्ट है. क्रिस्टल डिटेलिंग वाले ब्लाउज और शाइनी ड्रेप के साथ ये आउटफिट काफी फ्रेश और यंग वाइब देता है. ये लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ग्लैमरस ट्विस्ट चाहती हैं.
जून की झुलसाती गर्मी में भी दिखें स्टाइलिश, ये 6 Maxi Dresses रखेंगी आपको कूल और कम्फर्टेबल

सिल्वर क्रिस्टल साड़ी
खुशी की सिल्वर क्रिस्टल शीयर साड़ी वेडिंग रिसेप्शन से लेकर संगीत नाइट तक के लिए परफेक्ट है. पूरी साड़ी पर जड़े क्रिस्टल उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रहे हैं. मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के साथ खुशी ने इस लुक को कम्पलीट किया.

फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी साड़ी
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली ब्राइडल साड़ी रोमांटिक और ड्रीमी फैशन का खूबसूरत कॉम्बो है. पेस्टल कलर, फ्लोरल पैटर्न और स्टेटमेंट जूलरी के साथ खुशी ने अपनी साड़ी को स्टाइल किया. ये साड़ी उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं.

व्हाइट एंड गोल्ड साड़ी
खुशी का व्हाइट और गोल्डन साड़ी लुक भी कमाल का है. ये क्लासिक कॉम्बिनेशन हमेशा से फैशन में रहा है. अगर आप भी इसे मॉर्डन ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो साड़ी को ट्रेडिशनल जूलरी के साथ पेयर करें.

ब्राइडल साड़ी
खुशी कपूर का रेड ब्राइडल साड़ी लुक रॉय और फेस्टिव वाइब दे रहा है. हैवी वर्क ब्लाउज और सिंपल स्टाइलिंग के साथ खुशी ने इस एलिगेंट लुक को पूरा किया. आप भी बड़े फंक्शन के लिए इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं.
