Comfortable Maxi Dresses: जून की गर्मी अपने पीक पर है. तेज धूप, उमस और बढ़ता टेंपरेचर ऐसे कपड़े पहनने की डिमांड करता हैं जो स्टाइलिश भी हो और कंफर्टेबल भी. ऐसे मौसम में मैक्सी ड्रेसेस लड़कियों की पहली पसंद बन जाती हैं. ये न सिर्फ लाइटवेट होती हैं, बल्कि बिना ज्यादा मेहनत के आपको ट्रेंडी और एलिगेंट लुक भी देती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी में फैशन और कम्फर्ट के बीच सही बैलेंस बनाना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में इन 6 तरह की मैक्सी ड्रेसेस को जरूर शामिल करें.

फ्लोरल मैक्सी ड्रेस
गर्मियों का नाम आते ही फ्लोरल प्रिंट्स याद आ जाते हैं. कॉटन फैब्रिक में बनी फ्लोरल मैक्सी ड्रेस न सिर्फ देखने में फ्रेश लगती है बल्कि पूरे दिन कंफर्ट भी देती है. पेस्टल कलर्स और छोटे फ्लोरल प्रिंट्स वाली ड्रेसेस दिन के टाइम, ब्रंच डेट या शॉपिंग के लिए अच्छी रहती हैं.

स्लीवलेस मैक्सी ड्रेस
अगर आप गर्मी में ज्यादा से ज्यादा कंफर्ट चाहती हैं तो स्लीवलेस ए लाइन मैक्सी ड्रेस परफेक्ट चॉइस हो सकती है. इसका फ्लोई पैटर्न बॉडी से चिपकता नहीं है. आप इस तरह की ड्रेसेस को कैजुअल आउटिंग के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं.
दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये Hair Jewellery, बस आप पर ही ठहर जाएगी हर नजर

टियरड मैक्सी ड्रेस
इस साल टियरड या लेयर्ड मैक्सी ड्रेसेस काफी ट्रेंड में हैं. इनमें कई फ्लोई लेयर्स होती हैं जो ड्रेस को स्टाइलिश और फेमिनिन लुक देती हैं. कॉटन या रेयॉन फैब्रिक में ये मैक्सी ड्रेस गर्मियों के लिए बढ़िया रहती हैं. आप इन्हें मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

शर्ट स्टाइल मैक्सी ड्रेस
ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, शर्ट स्टाइल मैक्सी ड्रेस हर जगह अच्छी लगती हैं.
स्ट्राइप्स, चेक्स या सॉलिड शेड्स में ये ड्रेस गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं. अगर आपको भी समर सीजन में स्टाइल और कम्फर्ट का कॉम्बिनेशन चाहिए, तो इन्हें ट्राई कर सकती हैं.

बोहो मैक्सी ड्रेस
अगर आपको थोड़ा एक्सपेरिमेंटल और ट्रैवल फ्रेंडली फैशन पसंद है तो बोहो प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस आपके लिए ही है. एथनिक मोटिफ्स, ब्लॉक प्रिंट्स और लूज़ फिटिंग वाली ये ड्रेसेस काफी कंफर्टेबल रहती हैं. बीच वेकेशन, वीकेंड गेटअवे या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए ये परफेक्ट रहती हैं.

ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस
समर फैशन में ऑफ शोल्डर ड्रेसेस का अट्रैक्शन कभी कम नहीं होता. ये स्टाइल आपको एक फ्रेश और ग्लैमरस लुक देता है, खासकर शाम की पार्टी या डिनर डेट के लिए. इसे आप स्टेटमेंट इयररिंग्स और सैंडल्स के साथ पेयर कर सकती हैं.
हल्दी से रिसेप्शन तक, हर मौके के लिए Indian Bride चुनें ऐसा आउटफिट जो आपको बनाए सबसे खूबसूरत दुल्हन
