Silver Bangles Set: फैशन वर्ल्ड में कुछ चीजें कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होतीं. उन्हीं में से एक है सिल्वर चूड़ियां का ट्रेंड. चाहे शादी का फंक्शन हो, त्योहार का मौका या फिर कोई फैमिली गेट-टुगेदर, सिल्वर बैंगल्स हर ट्रेडिशनल आउटफिट को खास बना सकती हैं. इनकी खासियत ये है कि ये एथनिक और फ्यूजन दोनों तरह के लुक्स के साथ मैच हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इन 6 सिल्वर बैंगल सेट को जरूर ट्राई करें.

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ी
अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ियों का सेट आपको जरूर पसंद आएगा. आप इसके साथ किसी भी कलर की कांच की बैंगल भी पेयर कर सकती हैं. इससे आपको क्लासी देसी लुक मिलेगा.

हैवी सिल्वर कड़ा सेट
अपने ट्रेडिशनल आउटफिट की खूबसूरती को और निखारने के लिए आप मोटे सिल्वर कड़े या चौड़ी बैंगल भी पहन सकती हैं. इन्हें आप अकेले या फिर कांच की चूड़ियों के साथ भी पेयर कर सकती हैं. इस तरह का कॉम्बिनेशन काफी रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देता है.
हल्दी से रिसेप्शन तक, हर मौके के लिए Indian Bride चुनें ऐसा आउटफिट जो आपको बनाए सबसे खूबसूरत दुल्हन

मिरर वर्क चूड़ियां
नवरात्रि, गरबा या किसी कलरफुल फंक्शन के लिए सिल्वर और मिरर वर्क वाली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लगता है. इन्हें आप लाइटवेट लहगे या सूट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं.

पतली सिल्वर बैंगल्स
अगर आपको ज्यादा हैवी जूलरी पसंद नहीं है, तो कई पतली सिल्वर चूड़ियों को एक साथ लेयर करके पहन सकती हैं. ये स्टाइल इंडियन वियर के साथ बहुत खूबसूरत लगता है. मिनिमल लुक के लिए इस तरह के बैंगल सेट परफेक्ट रहते हैं.

ट्राइबल सिल्वर चूड़ियां
आजकल इंडो-वेस्टर्न फैशन काफी ट्रेंड में है. लॉन्ग स्कर्ट, केप कुर्ती या श्रग वाले सेट के साथ ट्राइबल डिजाइन की सिल्वर चूड़ियां काफी अच्छी लगती हैं. इस तरह का लुक मॉडर्न और एथनिक फैशन का शानदार कॉम्बिनेशन लगता है.

सिल्वर और पर्ल बैंगल्स
अगर आप किसी शादी या खास फंक्शन में जा रही हैं, तो सिल्वर और पर्ल वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं. इस तरह का बैंगल सेट सिल्क साड़ियों से लेकर अनारकली तक पर अच्छा लगता है. ये बैंगल सेट आपके पूरे लुक को बदल सकते हैं.
जून की झुलसाती गर्मी में भी दिखें स्टाइलिश, ये 6 Maxi Dresses रखेंगी आपको कूल और कम्फर्टेबल
