Home लाइफस्टाइल नई नवेली दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं Glass Bangles के ये 6 लेटेस्ट सेट, हर लुक में लगेंगी हीरोइन की तरह परफेक्ट

नई नवेली दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं Glass Bangles के ये 6 लेटेस्ट सेट, हर लुक में लगेंगी हीरोइन की तरह परफेक्ट

by Preeti Pal 30 July 2026, 5:56 PM IST (Updated 31 July 2026, 12:38 PM IST)
30 July 2026, 5:56 PM IST (Updated 31 July 2026, 12:38 PM IST)
नई नवेली दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं कांच की चूड़ियों के ये 6 लेटेस्ट सेट, हर लुक में लगेंगी हीरोइन की तरह परफेक्ट

Glass Bangles Set: शादी के बाद नई दुल्हन के श्रृंगार की बात हो और कांच की चूड़ियों का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. भारतीय परंपरा में कांच की चूड़ियां सिर्फ जूलरी नहीं, बल्कि सुहाग की निशानी भी मानी जाती हैं. बदलते फैशन के साथ अब चूड़ियों के डिजाइन भी पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडी हो गए हैं. आजकल दुल्हनें पारंपरिक के साथ मॉडर्न लुक भी पसंद कर रही हैं. यही वजह है कि बाजार में कई खूबसूरत ग्लास बैंगल सेट ट्रेंड कर रहे हैं. अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है, तो ये 6 लेटेस्ट ग्लास बैंगल सेट आपके लिए अच्छे रहेंगे.

रेड और गोल्डन

नई दुल्हन के लिए लाल रंग की कांच की चूड़ियां हमेशा पहली पसंद रहती हैं. अगर इनमें गोल्डन कड़े या स्टोन वर्क वाली चूड़ियां मिल जाएं, तो पूरा सेट रॉयल लगता है. ये सेट लाल लहंगे, बनारसी साड़ी और सिल्क सूट के साथ खूब अच्छा लगता है.

ओम्ब्रे कलर

एक ही रंग के बजाय दो या तीन शेड्स वाली ओम्ब्रे चूड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. जैसे डार्क मरून से पिंक या रेड से ऑरेंज का कॉम्बिनेशन. ये डिजाइन आपके ब्राइडल लुक को यूनिक और स्टाइलिश बनाता है.

6 एलिगेंट Bracelets डिज़ाइन, जो हर लड़की के जूलरी कलेक्शन में जरूर होने चाहिए

कुंदन वाला बैंगल सेट

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो कांच की चूड़ियों के साथ कुंदन वर्क वाले कड़े पहन सकती हैं. ये सेट शादी के बाद पहली पूजा, रिसेप्शन, तीज, करवा चौथ और बाकी त्योहारों के लिए परफेक्ट रहता है.

ग्रीन और रेड का मिक्स

लाल और हरे रंग का मेल भारतीय संस्कृति में बहुत ही शुभ माना जाता है. यही वजह है कि ये कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. ग्रीन औऱ रेड ग्लास बैंगल सेट साड़ी, अनारकली और हैवी सूट के साथ काफी खूबसूरत लगता है.

स्टोन वर्क बैंगल सेट

अगर आप थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो स्टोन और मिरर वर्क वाले ग्लास बैंगल सेट अच्छा ऑप्शन है. इस तरह का बैंगल सेट पार्टी, रिसेप्शन और फैमिली फंक्शन के लिए शानदार रहता है.

हैवी बैंगल सेट

आजकल ब्राइडल फैशन में हैवी बैंगल सेट का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. ऐसे में बेबी पिंक, पीच, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और आइवरी शेड्स वाली कांच की चूड़ियां भी नई दुल्हनों के बीच काफी पसंद की जा रही हैं. ये सेट हल्के रंग के आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छा लुक देता है.

लड़कियों के जूलरी बॉक्स में जरूर होने चाहिए ये 6 तरह के Earrings, हर आउटफिट को बना देंगे स्टाइलिश

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?