Home लाइफस्टाइल लड़कियों के जूलरी बॉक्स में जरूर होने चाहिए ये 6 तरह के Earrings, हर आउटफिट को बना देंगे स्टाइलिश

लड़कियों के जूलरी बॉक्स में जरूर होने चाहिए ये 6 तरह के Earrings, हर आउटफिट को बना देंगे स्टाइलिश

by Preeti Pal 30 July 2026, 1:37 PM IST
30 July 2026, 1:37 PM IST
लड़कियों के जूलरी बॉक्स में जरूर होने चाहिए ये 6 तरह के Earrings, हर आउटफिट को बना देंगे स्टाइलिश

Earrings Collection: किसी भी लुक को स्टाइलिश बनाने में कपड़ों की तरह जूलरी का भी बड़ा हाथ होता है. खासकर ईयररिंग्स, जो बिना ज्यादा मेहनत किए पूरे लुक का अंदाज बदल देते हैं. चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज, शादी में शामिल होना हो या दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान हो, सही ईयररिंग्स आपके फैशन गेम को मिनटों में अपग्रेड कर सकते हैं. अगर आप भी अपने जूलरी कलेक्शन को स्मार्ट और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो कुछ ऐसे ईयररिंग्स जरूर होने चाहिए जो हर मौके पर काम आएं. आज आपके लिए उन्हीं का एक कलेक्शन लेकर आए हैं.

स्टड ईयररिंग्स

अगर ऐसे ईयररिंग चुनने हो जिसे रोज पहना जा सके, तो स्टड सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं. छोटे, हल्के और बहुत एलिगेंट दिखने वाले स्टड्स वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं. डायमंड, पर्ल या कलरफुल स्टोन वाले स्टड्स कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते.

हूप ईयररिंग्स

हूप ईयररिंग्स का ट्रेंड सालों से बरकरार है. छोटे हूप्स आपको सिंपल और क्लासी लुक देते हैं. वहीं, बड़े हूप्स पार्टी और कैजुअल आउटिंग के लिए शानदार हैं. जींस-टीशर्ट हो या ड्रेस, हूप्स हर लुक में स्टाइल का तड़का लगा देते हैं.

झुमके

भारतीय जूलरी की बात हो और झुमकों का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. साड़ी, सूट, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, झुमके हर एथनिक लुक की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. सिल्वर, ऑक्सीडाइज्ड या गोल्डन झुमके हर लड़की के कलेक्शन में जरूर होने चाहिए.

फिर ट्रेंड में आई सदियों पुरानी Abhla Embroidery, क्यों हर फैशन लवर की पसंद बन रही है ये खूबसूरत आर्ट?

चांदबाली

अगर किसी शादी, त्योहार या खास फंक्शन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो चांदबाली से बेहतर ऑप्शन कम ही हैं. इनका रॉयल लुक चेहरे की खूबसूरती को और निखार देता है. खासतौर पर सिल्क साड़ी, अनारकली या हैवी सूट के साथ चांदबाली बहुत खूहसूरत लगती हैं.

ड्रॉप ईयररिंग्स

जो लड़कियां ज्यादा हैवी जूलरी पहनना पसंद नहीं करतीं, उनके लिए ड्रॉप ईयररिंग्स परफेक्ट हैं. ये स्टड और लंबे ईयररिंग्स के बीच का अच्छा ऑप्शन है. ऑफिस पार्टी, डेट नाइट या फैमिली डिनर पर इन्हें आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स

आजकल ऑक्सीडाइज्ड जूलरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. बड़े-बड़े डिजाइन, ट्राइबल पैटर्न और यूनिक लुक वाले ये ईयररिंग्स कॉटन कुर्ते, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और डेनिम के साथ भी शानदार लगते हैं. अगर आपको फ्यूजन फैशन पसंद है, तो ये ईयररिंग्स आपके कलेक्शन में जरूर होने चाहिए.

6 एलिगेंट Bracelets डिज़ाइन, जो हर लड़की के जूलरी कलेक्शन में जरूर होने चाहिए

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?