Home लाइफस्टाइल Jamai Sashti पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, मॉडर्न लड़कियों के लिए एथनिक फैशन का नया स्टाइल मंत्र

Jamai Sashti पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, मॉडर्न लड़कियों के लिए एथनिक फैशन का नया स्टाइल मंत्र

by Preeti Pal 13 June 2026, 5:50 PM IST
13 June 2026, 5:50 PM IST
Jamai Sashti पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, मॉडर्न लड़कियों के लिए एथनिक फैशन का नया स्टाइल मंत्र

Outfits for Jamai Sashti: एक टाइम था जब जमाई षष्ठी जैसे फैमिली फंक्शन पर लड़कियां सिर्फ साड़ी पहना करती थीं. हैवी साड़ी पहनना इस खास फंक्शन का हिस्सा माना जाता था. लेकिन टाइम के साथ फैशन की दुनिया बदल गई है. यही वजह है कि लड़कियां अब अपनी पसंद के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स भी कर रही हैं. ऐसे में अब जमाई षष्ठी का फैशन सिर्फ ट्रेडिशनल कपड़ों तक नहीं रह गया है. अब महिलाएं ऐसे आउटफिट चुन रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हों. यही वजह है कि अनारकली सूट, शरारा सेट, कुर्ता सेट और मॉडर्न साड़ियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट आउटफिट्स ढूंढ़ रही हैं, तो ये ट्रेंडी ऑप्शन जरूर देखें.

येलो अनारकली सूट

जमाई षष्ठी के दिन अगर कोई रंग सबसे ज्यादा खिलता है तो वो है येलो. अनारकली सूट दिन के फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. ये स्टाइलिश और एलिगेंट दिखने के साथ-साथ बहुत कंफर्टेबल भी होता है. ये ऐसा आउटफिट है जिसे बाद में शादी, पूजा या फैमिली लंच में भी कैरी किया जा सकता है.

Summer Season में दिखना है सबसे स्टाइलिश? देखें इस सीजन के 5 फैशन ट्रेंड जो हर जगह छाए हुए हैं

गुलाबी साड़ी

जिन लड़कियों को साड़ी पहनना पसंद है लेकिन उसमें मॉर्डन टच चाहती हैं, उनके लिए सॉफ्ट पिंक साड़ी बढ़िया रहेगी. लाइट शाइन और फ्लोरल डिजाइन वाली साड़ियां काफी एलिगेंट दिखती हैं. आप भी इस तरह अपने लुक को स्टाइल कर सकती हैं.

रेड कुर्ता सेट

कुर्ता सेट आज की बिजी लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. रेड फ्लोरल कुर्ता सेट एक ऐसा ऑप्शन है जो बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी शानदार दिखता है. कंफर्टेबल बॉटम और दुपट्टे के साथ इस तरह के सूट छोटे फंक्शन्स के लिए बेस्ट रहते हैं.

शरारा सेट

शरारा का फैशन पिछले कुछ सालों में जबरदस्त तरीके से वापस लौटा है. इसका चौड़ा घेरदार डिजाइन चलने-फिरने में काफी कंफर्टेबल रहता है. आप इस तरह के शरारा सेट को किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं.

काफ्तान शरारा

आज की फैशन लवर्स लड़कियों के बीच काफ्तान स्टाइल कुर्ता सेट तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. फ्लोरल काफ्तान शरारा सेट उन लड़कियों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं जो कंफर्ट और ग्लैमर दोनों चाहती हैं.

Tripti Dimri के एथनिक लुक्स ने जीता फैशन लवर्स का दिल, हर Suit बना रहा है स्टाइल स्टेटमेंट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?