Home लाइफस्टाइल Celebrity style blouses: नवरात्रि लुक में चार चांद लगा देंगे इन बॉलीवुड हसीनाओं के ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स

Celebrity style blouses: नवरात्रि लुक में चार चांद लगा देंगे इन बॉलीवुड हसीनाओं के ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स

by Pooja Attri 7 April 2024, 4:19 PM IST (Updated 22 September 2025, 1:32 PM IST)
7 April 2024, 4:19 PM IST (Updated 22 September 2025, 1:32 PM IST)
actress

Chaitra navratri blouse design: इस साल नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरु हो रही हैं. ऐसे में अगर आप नवरात्रि लुक के लिए ब्लाउज डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं तो आज हम आपके लिए फेमस बॉलीवुड हसीनाओं से इन्पायर ब्लाउज़ डिज़ाइन्स लेकर आए हैं.

7 April, 2024

Celebrity inspired blouse designs: चैत्र नवरात्रि बेहद नजदीक है. इस पवित्र समय को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है जो नए साल की शुरुआत का भी प्रतीक है. इस साल नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरु हो रही हैं. ऐसे में अगर आप नवरात्रि लुक के लिए ब्लाउज डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं तो आज हम आपके लिए फेमस बॉलीवुड हसीनाओं से इन्पायर ब्लाउज़ डिज़ाइन्स लेकर आए हैं जिनको फॉलो करके आप मॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों लुक अचीव कर सकती हैं. चलिए देखते हैं सेलिब्रिटी इन्पायर नवरात्रि साड़ी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स.

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का गणेश चतुर्थी लुक नवरात्रि के लिए परफेक्ट एथनिक लुक है. आप एक ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी को हाफ बाजू वाले सिल्क ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं. साथ ही लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड ज्वैलरी को पेयर कर सकती हैं.

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर का ये डायमंड नेक और बेकलेस डिजाइन वाला ये ब्लाउज रॉयल लुक दे रहा. इस हाफ बाजू वाले ब्लाउज में कंधों के पास एक छोटा पफ, एक गोटा पट्टी, साथ ही ब्लाउज के बॉर्डर और आस्तीन पर टैसल्स हैं. लुक को पूरा करने के लिए आप इसके साथ एक ज्वैलरी सेट पहन सकती हैं.

कैटरीना कैफ

कशीदाकारी नेट से बना फुल स्लीव्स वाला कैटरीना कैफ का ऑफ-व्हाइट वी-नेक ब्लाउज आपके एथनिक लुक में चार-चांद लगा सकता है. इस ब्लाउज को आप साड़ी से मिलते कलर या किसी वाइव्रेंट कलर के साथ कैरी कर सकती हैं. साथ ही खूबसूरत दिखने के लिए बॉर्डर पर कढ़ाई वाला एक सिंपल नेट का दुपट्टा कैरी करें.

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर इस शाइनी-गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद हसीन लग रही हैं. उनका चौड़ी स्ट्रैप, डीप बैक और स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिज़ाइन आपके नवरात्रि लुक में चार चांद लगा सकता है. इसको आप दूसरे रंग की साड़ी के साथ पेयर करें. लुक को पूरा करने के लिए छोटे ज्वैलरी सेट को चुनें.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का आकर्षक पीला स्लीवलेस ब्लाउज़ आपके चैत्र नवरात्रि लुक में तड़का लगाने का काम करेगा. इस बैकलेस डिज़ाइन के टॉप पर एक पतली गोल्डन पट्टी है जो उनकी साड़ी की शोभा बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?