Home लाइफस्टाइल मत सहो टेलर और बुटीक वालों के नखरे, खरीद लें ये रेडीमेड ब्लाउज; साड़ी लुक में लग जाएंगे चार चांद

मत सहो टेलर और बुटीक वालों के नखरे, खरीद लें ये रेडीमेड ब्लाउज; साड़ी लुक में लग जाएंगे चार चांद

by Preeti Pal 24 April 2025, 11:13 AM IST (Updated 28 April 2025, 1:40 PM IST)
24 April 2025, 11:13 AM IST (Updated 28 April 2025, 1:40 PM IST)
मत सहो टेलर और बुटीक वालों के नखरे, खरीद लें ये रेडीमेड ब्लाउज; साड़ी लुक में लग जाएंगे चार चांद

Readymade Blouse: अगर आपको भी ब्लाउज सिलवाना झंझट लगता है तो आज आपके लिए रेडीमेड ब्लाउज का कलेक्शन लेकर आए हैं.

24 April, 2025

Readymade Blouse: साड़ी को लुक अच्छे ब्लाउज की वजह से ही निखरता है. हालांकि, कई बार ब्लाउज सिलवाना भी झंझट बन जाता है. इसके अलावा टेलर और बुटीक वालों के नखरे अलग सहने पड़ते हैं. अगर आप भी इन सब परेशानियों को झेल चुकी हैं तो आज आपके लिए रेडीमेड ब्लाउज के बढ़िया-बढ़िया डिजाइन लेकर आए हैं. ऐसे ब्लाउज आपके साड़ी लुक को परफेक्ट बना देंगे.

Printed blouse

प्रिंटेड ब्लाउज

प्लेन साड़ियों के साथ आप इस तरह के प्रिंटेड कॉटन ब्लाउज पेयर कर सकती हैं. गर्मियों के मौसम में ये ब्लाउज परफेक्ट रहेंगे.

Strappy blouse

स्ट्रेपी ब्लाउज

कॉटन साड़ियों के साथ इस तरह का कॉटन स्ट्रेपी ब्लाउज काफी अच्छा लगता है. वैसे भी गर्मियों में लड़कियों के लिए कॉटन साड़ी से बेहतर कोई आउटफिट नहीं हो सकता.

Crop top blouse designs

क्रॉप टॉप ब्लाउज

साड़ी में स्टाइलिश लगने के लिए आप क्रॉप टॉप ब्लाउज भी पहन सकती हैं. इस तरह के रेडमेड ब्लाउज आपको आसानी से ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः Nushrat Bharucha के लहंगा ब्लाउज से मिलेगा आपको मॉर्डन लुक, शादी में होगी आपके ही रूप की चर्चा

V Neck blouse

वी नेक ब्लाउज

अपनी पार्टी साड़ियों के साथ आप इस तरह का वी नेक ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं. ऐसे ब्लाउज आपके पार्टी लुक को परफेक्ट बना सकते हैं.

Latest blouse design

लेटेस्ट डिजाइन ब्लाउज

प्रिंटेड कॉटन साड़ी के साथ क्रीम कलर का ब्लाउज काफी अच्छा लग रहा है. ये रेडीमेड ब्लाउज आपकी शिफॉन और जॉर्जेट साड़ियों के साथ भी बढ़िया लगेगा.

Sleeveless blouse

स्लीवलेस ब्लाउज

गर्मियों में साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज लड़कियों की पहली पसंद बन जाते हैं. आप भी प्रिटेंड साड़ी के साथ सॉलिड कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः 2025 में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं हिना के ये 8 डिजाइन, सगाई की अंगूठी से ज्यादा होगी मेहंदी की तारीफ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?