Home लाइफस्टाइलरेसिपी Easy Recipes: अंगूर खाकर ऊब गया है मन तो ट्राई करें अंगूर की बर्फी

Easy Recipes: अंगूर खाकर ऊब गया है मन तो ट्राई करें अंगूर की बर्फी

by Pooja Attri 26 April 2024, 10:54 AM IST (Updated 14 August 2025, 12:43 PM IST)
26 April 2024, 10:54 AM IST (Updated 14 August 2025, 12:43 PM IST)
Easy Recipes: अंगूर खाकर ऊब गया है मन तो ट्राई करें अंगूर की बर्फी

Grapes sweet recipe: आज हम आपके लिए अंगूर की बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अंगूर की बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होती है. आइए जानते हैं अंगूर की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी.

26 April, 2024

How to make grapes barfi: अंगूर एक मौसमी फल है जिसकी गर्मियों के मौसम में ढेरों वैराइटीज बाजार में आसानी से मिल जाती है. अक्सर लोग अंगूर को सलाद में खूब खाते हैं. लेकिन अगर आप अंगूर को साधारण तरीके से खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए अंगूर की बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अंगूर की बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत आसान होती है. चलिए जानते हैं अंगूर की बर्फी कैसे बनाएं.

अंगूर की बर्फी बनाने के लिए सामग्री-

  • अंगूर 1 किलो
  • चीनी 1/2 कप
  • दूध 1/2 कप
  • पानी 1/4 कप
  • इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
  • 1/4 छोटी चम्मच केसर
  • बादाम 1/4 कप कटे हुए
  • पिस्ता 1/4 कप कटे हुए
  • काजू 1/4 कप
  • कॉर्न फ्लोर 1 चम्मच

ऐसे बनाएं अंगूर की बर्फी

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध, चीनी, पानी और इलाइची पाउडर को एक डालें.
  2. अब इन सारी चीजों को धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें.
  3. फिर अंगूर को पीसें और छानकर एक बाउल में निकाल लें.
  4. अब अंगूर के जूस को चाशनी में कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाते हुए डालें.
  5. अब इसको तब तक पकाएं जब तक कि अंगूर का मिक्सर कढ़ाई से अलग न हो जाए.
  6. फिर एक ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करें.
  7. अब तैयार मिक्सर को ट्रे में अच्छी तरह से फैलाएं.
  8. फिर जब ये ठंडी होकर जम जाए तो मनचाहे आकार में काटकर बर्फी बनाएं.
  9. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट अंगूर की बर्फी.

यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर ही बनाए ये टेस्टी आचार, पराठे के साथ भी लगेगा कमाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?