Home लाइफस्टाइल 2025 में ये जूलरी पीस कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, आप भी हैं कन्फ्यूज़ तो सूट और साड़ी के साथ इन्हें करें स्टाइल

2025 में ये जूलरी पीस कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, आप भी हैं कन्फ्यूज़ तो सूट और साड़ी के साथ इन्हें करें स्टाइल

by Preeti Pal 12 July 2025, 12:19 PM IST
12 July 2025, 12:19 PM IST
2025 में ये जूलरी पीस कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, आप भी हैं कन्फ्यूज़ तो सूट और साड़ी के साथ इन्हें करें स्टाइल

Jewelry Trends 2025: जूलरी सिर्फ ट्रेडिशन नहीं, बल्कि हमारी पर्सनालिटी और स्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. इस साल ये जूलरी ट्रेंड्स बहुत कुछ कह रहे हैं. आप भी इन जूलरी ट्रेंड्स को ज़रूर फॉलो करें.

12 July, 2025

Jewelry Trends 2025: साल 2025 का जूलरी फैशन ट्रेडिशनल और मॉडर्निटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. खासतौर पर जब बात सूट और साड़ी के साथ पहनी जाने वाली जूलरी की हो, तो सिर्फ भारी हार या झुमके ही नहीं, बल्कि मिनिमल और फ्यूजन पीस भी ट्रेंड में रहने लगे हैं. इस साल का जूलरी ट्रेंड भी आपको क्लासिक लुक देगा. चाहे आप ऑफिस पार्टी के लिए सूट पहनें या किसी फंक्शन में साड़ी, 2025 के ये जूलरी स्टाइल्स आपके लुक को बना देंगे एकदम ट्रेंडी और एलिगेंट. आप भी अपने लिए फटाफट चुन लें.

पोल्की चोकर

पोल्की जूलरी फिर से ट्रेंड में है, लेकिन इस बार भारी सेट नहीं, बल्कि स्लीक चोकर और मिनिमल ईयर स्टड्स के साथ. आप इसे लाइटवेट सिल्क या ऑर्गेन्ज़ा साड़ी के साथ पहनें और रॉयल फील करें.

ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर जूलरी

अगर आप एथनिक सूट पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज़्ड झुमके, नथ या बड़ी बिंदी के साथ लुक को और शानदार टच दें. ये ट्रेंड खासकर कॉलेज गर्ल्स और यंग वर्किंग वुमन के बीच काफी पॉपुलर है.

नवरत्न हार

कलरफुल नवरत्न जूलरी हर साड़ी के साथ मैच हो जाती है. इसे आप बनारसी, कांजीवरम या पटोला जैसी हैवी साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं. इस तरह की जूलरी आपके पार्टी लुक को परफेक्ट बना देती है.

यह भी पढ़ेंः स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं ये 6 प्रिंटेड सलवार सूट्स, आप भी पहनकर अपने हर दिन को बनाए खास

पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स

नाज़ुक मोतियों वाले ईयररिंग्स चिकनकारी या लाइट एम्ब्रॉयडरी वाले सूटों के साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं. ये लुक डे फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है. आप भी अगली बार जरूर ट्राई करें.

केप स्टाइल नेकपीस

सिर्फ कपड़ों में ही नहीं बल्कि आप जूलरी में भी फ्यूज़न क्रिएट कर सकती हैं. इसके लिए आप केप स्टाइल या स्ट्रक्चर्ड नेकपीस ट्राय करें. प्लेन या डिजिटल प्रिंट वाली साड़ी के साथ ये कंट्रास्ट लुक काफी शानदार लगता है.

रिंग्स

साल 2025 में रिंग्स को लेयर करके पहनना काफी पॉपुलर हो चुका है. एक साथ 3 4 पतली, अलग अलग डिज़ाइन की अंगूठियां आपके हाथों को ग्लैमरस फिनिश देती है. आप वेस्टर्न और इंडियन, दोनों तरह के कपड़ों के साथ इन्हें पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः ट्रेडिशन से लेकर मॉडर्न टच तक, ये 6 ब्राइडल लहंगे हर दुल्हन को बना देंगे सबसे खूबसूरत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?